
नई दिल्ली : नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल भारतीय रेलवे में अप्रेंटिंस के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 16000 से अधिक पदों पर होनी है। बता दें कि भर्ती अलग-अलग जोन पर होगी, जिसके आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग है।
दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से अप्रेंटिस (Railway Apprentice Recruitment 2021) के 4103 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं इन पदों के लिए 4 अक्टूबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर हैं। ऐसे में अधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
पूर्वी रेलवेरेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से पूर्वी रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 3366 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2021 है। बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार www.rrcer.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पश्चिम मध्य रेलवे (RRC Apprentice Recruitment 2021) में अप्रेंटिस के कुल 2226 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2021 है। wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।