
नई दिल्ली, 1 अप्रैल। पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम को छोड़कर देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुयी है, जिनमें सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ में बढ़े।
इस दौरान महाराष्ट्र में जहां 15717 सक्रिय मामले बढ़े। छत्तीसगढ़ में 3472 मामलों की बढ़ोतरी हुयी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 72,330 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 22 लाख 21 हजार 665 हो गयी है। इस दाैरान 40,382 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,14,74,683 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 5,84,055 हो गये हैं। इसी अवधि में 459 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,62,927 हो गयी है। देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 93.89 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.78 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.33 फीसदी रह गयी है।
विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………………सक्रिय…….स्वस्थ…….मौत
अंडमान-निकोबार—45—–4976—- -62
आंध्र प्रदेश——- 7338—-887434—7217
अरुणाचल प्रदेश—- 4—– 16785—– 56
असम———– 1862—215445—-1105
बिहार———– 1580— 262371—-1576
चंडीगढ़——— 2918—- 23702—– 379
छत्तीसगढ़ ——-25529—-319488—- 4170
दादरा-नगर हवेली
दमन- दीव—– 177——– 3482—— 2
दिल्ली——– 8838——- 642565—-11027
गोवा——— 1556——– 55653—— 830
गुजरात——- 12610——- 290569—- 4519
हरियाणा—— 9726——– 277919—– 3155
हिमाचल प्रदेश— 2973——- 59584—— 1048
जम्मू-कश्मीर—- 2531——-126435—– 1994
झारखंड——- 2825———120263—–1113
कर्नाटक ——-28267——- 956170—– 12567
केरल ———25559——-1094404—- 4621
लद्दाख——– 256———-9771——– 130
लक्षद्वीप——- 42———– 680———–1
मध्य प्रदेश—- 17096——–274429——- 3986
महाराष्ट्र ——357604——- 2400727—— 54649
मणिपुर——- 70————28956——— 374
मेघालय——- 49———– 13866——— 150
मिजोरम ——-31———— 4434——— 11
नागालैंड——- 112———– 12136——— 92
ओडिशा——– 1905———-337091——–1921
पुड्डुचेरी——– 1074———- 39712———682
पंजाब——– 23832——— 209034——– 6868
राजस्थान ——8663———- 321668——– 2818
सिक्किम——– 47———– 6053———- 135
तमिलनाडु——- 15879——–858075——– 12719
तेलंगाना——— 5511——– 301564———1701
त्रिपुरा———– 60———– 33065——— 392
उत्तराखंड——- 1863———- 96831——– 1717
उत्तर प्रदेश ——9848———- 598535——–8811
पश्चिम बंगाल—- 5775——— 570811——– 10329
कुल———–584055——–11474683——162927