रेलवे में नौकरी करने का शानदार मौका, भारतीय रेलवे ने 2400 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाकर अप्लाई कर सकते है। इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय रेलवे की आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते है। 10वीं पास को बिना परीक्षा नौकरी करने का अच्छा मौका है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2023 है।
इन पदों पर होगी भर्तीयह भर्तियां सेंट्रल रेलवे में निकली हैं. जिसके तहत सेंट्रल रेलवे के विभिन्न क्लस्टर में अलग-अलग ट्रेड्स में अपरेंटिस के पद भरे जाएंगे. कुल 2422 वैकेंसी भर्ती के तहत निकाली गई है.Indian Railway Jobs 2022-23: कहां करें आवेदनउम्मीदवारों को पदों पर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर जाना होगा. ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो गई है, वहीं फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 जनवरी 2023 है.
क्या होनी चाहिए योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 10वीं पास के साथ नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए.
जाने क्या है आयु सिमा
आवेदक की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी.Central Railway Recruitment 2022-23: कैसे होगा चयनउम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. मेरिट लिस्ट 10वीं एवं आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.