नई दिल्ली। यदि आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। बैंक की नौकरी ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। आपको कई ऐसे पैरेंट्स देखने को मिल जायेंगे जो चाहते हैं कि उनके बच्चे सरकारी बैंक में नौकरी करें। लेकिन, सरकारी नौकरी के लिए बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी होती है। सरकारी नौकरी पाना इतना आसान नहीं होता है।
भारतीय स्टेट बैंक ने मैनेजर के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
जो इस इस पद के लिए आवेदन करना चाहता है उसके पास 27 नवंबर 2023 तक का समय है। लास्ट डेट निकल जाने के बाद आप अप्लाई नहीं कर पाएंगे। इसलिए आखिरी तारीख से पहले फॉर्म भर दें। तो आईये इसके बार में आपको सबकुछ बताते हैं:-आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गए हैं, कैंडिडेट्स एसबीआई के करियर पेज पर जाकर इस भर्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही वहां दिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक आवेदन भी किया जा सकता है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टोटल 42 पद भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की अंतिम डेट 27 नवंबर 2023 है। आवेदन के लिए आप – sbi.co.in/web/careers पर जा सकते हैं।जानें क्या है एजुकेशनल क्वालिफिकेशनयदि आप इन पद के लिए आवेदन करते हैं, तो इन पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना चाहिए।कितनी होनी चाहिए उम्रइन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की ऐज 25 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
आपको बता दें कि सेलेक्शन के लिए इंटरव्यू देना होगा।कितनी होगी सैलरीयदि आपका चयन हो जाता है तो आपको हर महीने 48 हजार से 69 हजार रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी, ये सैलरी डिप्टी मैनेजर पद की है। जबकि, मैनेजर पद की सैलरी 63 हजार से 78 हजार के बीच होगी।जानें कितना देना होगा फॉर्म फीसआवेदन करने के लिए 750 रुपये देने होंगे। रिजर्व कैटेगरी और पीएच कैंडिडेट्स को फीस नहीं पड़ेगी।ये है महत्वपूर्ण डेट्सआवेदन की लास्ट डेट: 27 नवंबर 2023