नई दिल्ली:- इंडियन आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती का विज्ञापन 450 पदों पर जारी कर दिया है सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के लिए मेडिकल ऑफिसर के 450 रिक्त पदों को भरा जाएगा इसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इंडियन आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 16 जुलाई से शुरू होंगे और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त रखी गई है।
इंडियन आर्मी मेडिकल ऑफिसर के 450 पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 338 पद और महिलाओं के लिए 112 पद रखे गए हैं इस भर्ती के लिए योग्य पुरुष और महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा इंडियन आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन 16 जुलाई से 4 अगस्त तक भरे जाएंगे।
आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती आवेदन शुल्क
इंडियन आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती में सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक होनी चाहिए इसमें आयु की गणना 31 दिसंबर 2024 को आधार मानकर की जाएगी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती शैक्षणिक योग्यता
इंडियन आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती में अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस और पीजी डिग्री होनी चाहिए।
आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती चयन प्रक्रिया
इंडियन आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन आवेदन फॉर्म की स्क्रुटनी के बाद साक्षात्कार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।
आर्मी मेडिकल ऑफिसर भर्ती आवेदन प्रक्रिया
इंडियन आर्मी मेडिकल ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन देख लेना है इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करना है इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है और इसका प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
