Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » UPSC की जगह RSS के जरिए लोकसेवकों की भर्ती, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- छीना जा रहा आरक्षण…
    News

    UPSC की जगह RSS के जरिए लोकसेवकों की भर्ती, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- छीना जा रहा आरक्षण…

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संघ लोक सेवा आयोग को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ लोक सेवा आयोग की जगह ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’ के जरिए लोकसेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं.
    उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती कर खुलेआम SC, ST और OBC वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है.

    युवाओं के हक पर डाका

    कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि टॉप ब्यूरोक्रेसी समेत देश के सभी शीर्ष पदों पर वंचितों का प्रतिनिधित्व नहीं है, उसे सुधारने के बजाय लेटरल एंट्री द्वारा उन्हें शीर्ष पदों से और दूर किया जा रहा है. यह UPSC की तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली युवाओं के हक पर डाका और वंचितों के आरक्षण समेत सामाजिक न्याय की परिकल्पना पर चोट है.

    IAS का निजीकरण

    नेता विपक्ष ने आगे कहा कि ‘चंद कॉरपोरेट्स’ के प्रतिनिधि निर्णायक सरकारी पदों पर बैठ कर क्या कारनामे करेंगे, इसका ज्वलंत उदाहरण SEBI है, जहां निजी क्षेत्र से आने वाले को पहली बार चेयरपर्सन बनाया गया. प्रशासनिक ढांचे और सामाजिक न्याय दोनों को चोट पहुंचाने वाले इस देश विरोधी कदम का INDIA मजबूती से विरोध करेगा. ‘IAS का निजीकरण’ आरक्षण खत्म करने की ‘मोदी की गारंटी’ है.

    क्या है लेटरल एंट्री

    बता दें कि मोदी सरकार 2019 में सरकारी कामकाज के लिए एक नया तरीका लाई थी, जिसको लेटरल एंट्री कहा जाता है. इस तरह की भर्ती 2019 में पहली बार की गई थी और अब इसे बड़े पैमाने पर दोहराया जा रहा है. लेटरल एंट्री को सरकारी नौकरशाही में बाहरी एक्स्पर्ट को लाने की योजना के तौर पर समझा जा सकता है. फिलहाल सरकार लेटरल एंट्री के तहत संयुक्त सचिव, उप सचिव और निदेशक स्तर पर 45 डोमेन में एक्सपर्ट्स की भर्ती करना चाहती है, जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है.

    Post Views: 785

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिडनी को रखना चाहतें है हेल्दी, तो जमकर पिएं पानी, सिगरेट को भी कहें बाय-बाय…
    Next Article क्या आप भी पैकेज्ड फूड खरीदते हैंखतरे से बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…

    February 17, 2026

    मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…

    February 17, 2026

    आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..

    February 17, 2026

    सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…
    • मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…
    • आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..
    • सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…
    • RBI में सरकारी नौकरी 58 हजार तक सैलरी, 650 इन पदों पदों पर भर्ती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?