रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका हैं, इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर यानी आईटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 3 जुलाई 2023 है। इसके लिए www.ippbonline.com पर जाकर ऑफिशियल वेबसाइट से आवेदन करना होगा।
इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक में आईटी ऑफिसर के पदों पर भर्ती की शैक्षणिक योग्यता और आवेदन करने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे उपलब्ध है, जहां से आप अच्छे से अवलोकन करके इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
एसोसिएट कंसल्टेंट आईटी
30 पद
कंसल्टेंट आईटी
10 पद
सीनियर कंसल्टेंट आईटी
3 पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस/आईटी में बीई/बीटेक या एमसीए किया होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में आईटी ऑफिसर पद पर भर्ती इंटरव्यू के आधार पर होगी।
वेतन
एसोसिएट कंसल्टेंट
10,00,000/- प्रति वर्ष
कंसल्टेंट
15,00,000/- प्रति वर्ष
सीनियर कंसल्टेंट
– 25,00,000/- प्रति वर्ष
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/PWD (सिर्फ इंटीमेशन चार्ज)
150 रुपये
अन्य
750 रुपये
बता दें कि, आईटी ऑफिसर की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। शुरुआत में यह कॉन्ट्रैक्ट तीन साल के लिए होगा। इसे बाद में दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। आईटी ऑफिसर एग्जीक्यूटिव के अंतर्गत एसोसिएट कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और सीनियर कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए एक साल, चार साल और 6 साल काम का अनुभव जरूरी है।