, नई दिल्ली। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे हुए हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय डाक विभाग में नौकरी में बंपर भर्ती निकाली गई है।डाक विभाग, संचार मंत्रालय ने इंडिया पोस्ट स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, हैं उनके पास अच्छा मौका है।उम्मीदवार घर बैठे डीओपीएस स्पोर्ट्स भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट dopsportsrecruitment.cept.gov पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 1800 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 10 नवंबर से शुरू हो गई है, जो 9 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी। सुधार विंडो 10 दिसंबर को खुलेगी और 14 दिसंबर को बंद होगी।इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में 1899 रिक्तियों पर फॉर्म भरे जायेंगे। इनमें से 598 रिक्तियां पोस्टल असिस्टेंट के लिए, 143 सॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए, 585 पोस्टमैन के लिए, 3 मेल गार्ड के लिए और 570 मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए हैं।शैक्षणिक योग्यता:पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
पोस्टमैन/मेल गार्ड के पदों के लिए: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। 10वीं कक्षा या उससे ऊपर के विषयों में पोस्टल सर्कल या डिवीजन की स्थानीय भाषा में उत्तीर्ण होना चाहिए।मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के लिए – उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।इंडिया पोस्ट भर्ती 2023: आवेदन शुल्कमहिला उम्मीदवारों, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों और एससी, एसटी, बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन करते समय किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। जबकि, अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे।इंडिया पोस्ट भर्ती 2023: कैसे होगा चयनउम्मीदवार का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
मेरिट लिस्ट ऑनलाइन आवेदन पोर्टल में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार की जाएगी।इंडिया पोस्ट भर्ती 2023: आयु सीमापोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन, मेल गार्ड के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष तय की गई है। जबकि, मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए। नोटिफिकेशन के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
जानिए कितनी मिलेगी सैलरीपोस्टल असिस्टेंट को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक हर महीने सैलरी मिलेगी।शॉर्टिंग असिस्टेंट – 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।पोस्टमैन पद के लिए 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।मैल गार्ड को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।मल्टीटास्किंग पद के लिए 18,00 रुपये से 56,900 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
