Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 16 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन, जानें डिटेल्स
    समाचार

    आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर होगी भर्ती, 16 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

    By Tv 36 HindustanDecember 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। : एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत चोटिया परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। परियोजना अंतर्गत कुल 14 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 16 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक मंगाया गया है। चोटिया परियोजना के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो, मिनी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद इस प्रकार कुल 14 रिक्त पदों लिए आवेदन मंगाया गया है।

    आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में सीधे जमा कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में नियम, शर्तें, आवेदन प्रारूप एवं अन्य जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय चोटिया के सूचना पटल एवं सभी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के सूचना पटल से अवलोकन किया जा सकता

    परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया ने बताया कि ग्राम पंचायत झिनपुरी के झिनपुरी आंगनबाड़ी केंद्र और नवापारा के कोठी खर्रा केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार झिनपुरी के ठिहाईपारा और लाद के पण्डोपारा केंद्र में मिनीकार्यकर्ता की भर्ती की जाएगी। परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत सिरमिना के कोसमपारा, सिमगा के बाजार पारा, दमहामुड़ा के मड़ियाकछार, मोरगा केंद्र धजाग के साग बाड़ी, गिद्धमुड़ी के ठिर्रीआमा।

    मदनपुर के पुटा, घोसरा केंद्र और ग्राम पंचायत खम्हार मुड़ा के खम्हार मुड़ा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहायिका की भर्ती की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनीकार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद में भर्ती के लिए आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होनी चाहिए जिसके लिए आवेदन किया जा रहा हैं। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मिनीकार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं अथवा ग्यारहवीं बोर्ड उत्तीर्ण है। इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news learn details Recruitment will be done on vacant posts in Anganwadi centers Today news will be able to apply from December 16
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजनपद पंचायत पेण्ड्रा में कार्यशाला का आयोजन लैंगिक समानता लाने दी गई जानकारी
    Next Article गोपी बहू ने शादी करके सबको किया हैरान, सीक्रेट रखना चाहती है पति का नाम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?