
रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में लगातार नक्सलियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। दिनों दिन कई तरह के घटना को अंजाम दे रहे हैं। वही एक बार फिर नक्सलियों ने दो टिप्पर वाहनों को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी की गाड़ी धू-धू कर जल गई। और गाड़ी में रखा समान भी जल कर खाक हो गया। नक्सलियों ने शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बरगापारा भैंसा बाड़ी के पास इस घटना को अंजाम दिया। मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने घटना की पुष्टि की है।