Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रील बनाने वाले हो जाएं सावधान, अब पब्लिक प्लेस में रील बनाने का चस्का पहुंचा सकता है सीधा जेल, जान लीजिये ये नियम…
    RAIPUR

    रील बनाने वाले हो जाएं सावधान, अब पब्लिक प्लेस में रील बनाने का चस्का पहुंचा सकता है सीधा जेल, जान लीजिये ये नियम…

    By Tv 36 HindustanSeptember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:– रील बनाना लोगों का शौंक बन चुका है पब्लिक प्लेस पर रील बनाना आजकल काफी ट्रेंड में है। लेकिन ऐसा करना आपके लिए मुसीबत को दावत देने के समान है। इतना ही नहीं रील बनाने का चस्का आपको सीधा जेल भी पहुंचा सकता है। इसलिए जान लीजिये इसके नियम…

    आज सोशल मीडिया पर रील बनाना लोगों का शौंक बन चुका है। चाहे कहीं पर भी खड़े हों, पार्क हो, सड़क हो मॉल हो या किसी भी पब्लिक प्लेस पर, लोग बस कैमरा ऑन कर तुरंत वीडियो रिकॉर्ड यां रील बनाने लगते हैं। यह ट्रेंड युवाओं में काफी देखने को मिल रहा है। लेकिन हर चीज़ की एक सीमा अथवा लक्ष्मण रेखा तय होती है और कई बार इस चीज़ का चस्का हमारे लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

    आपने देखा होगा कि अक्सर पब्लिक प्लेस पर रील शूट करने से भीड़ एकत्रित हो जाती है। कभी ट्रैफिक रुकता है तो कभी लोगों की आना जान तक प्रभावित होता है। कई बार यह काम दूसरों की प्राइवेसी पर भी असर डालता है। ऐसे हालात में कानूनी दिक्कत भी खड़ी हो सकती है।

    अब आप सोचेंगे की रील बनाने से क्या प्रॉब्लम है? तो आईये आपको बताते हैं..
    अब सवाल यह है कि रील बनाना तो आजकल काफी कॉमन है, फिर इसमें तकलीफ क्या है? तो आपको बता दें कानून ने साफ़ तौर पर कहा है कि पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह का कार्य, जिससे आम लोगों की सुरक्षा या सुविधा प्रभावित हो। वह अपराध की श्रेणी में आ सकता है।
    BNS यानी भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं के तहत पब्लिक ऑर्डर बिगाड़ने, दूसरों को असुविधा देने या अशांति फैलाने वाले कार्यों पर कार्रवाई हो सकती है। सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाते समय यातायात को बाधित करना गैरकानूनी है। अगर रील बनाते समय आप सड़क रोकते हैं. ट्रैफिक रोकते हैं या भीड़ जुटाते हैं। जिसके कारण लोगों की सुरक्षा या सुविधा दोना प्रभावित हो सकती है तो कार्रवाई भी हो सकती है।

    BNS की धारा 353 और 355 जैसे प्रावधानों के तहत पुलिस को अधिकार है कि पब्लिक ऑर्डर तोड़ने वाले व्यक्ति को बिना वारंट गिरफ्तार करे। इस गिरफ्तारी के लिए वारंट की जरूरत भी नहीं होती। यानी अगर आप रील बनाने के चक्कर में नियम तोड़ते पाए गए। तो पुलिस मौके पर ही एक्शन ले सकती है अर्थात आपको सीधा गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

    इसके अलावा अगर रील बनाते वक्त किसी और की प्राइवेसी भंग होती है या उनकी अनुमति के बिना वीडियो बनाया जाता है, तो यह भी कानूनी अपराध माना जाएगा। ऐसे मामलों में BNS के साथ-साथ IT Act की धाराओं का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
    इसलिए ध्यान रहे कि अब पब्लिक प्लेस पर कानून तोड़कर रील बनाना आपको बेहद्द भारी पड़ सकता है। बेहतर यही होगा कि जहां जरूरत हो वहां परमिशन लेकर वीडियो शूट किया जाए। शौक पूरे कीजिए लेकिन दूसरों को परेशानी हुई तो आपके ऊपर भी कानूनी कार्यवाही हो सकती है।

    Post Views: 780

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री मोहन यादव मऊगंज जिले में 241.33 करोड़ के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    Next Article कुर्सी नहीं, नीचे बैठकर पर बैठकर खाना है कई फायदे, जानें इसके वैज्ञानिक कारण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…

    February 11, 2026

    सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…

    February 11, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…

    February 11, 2026

    पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…
    • सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…
    • टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…
    • पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…
    • साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?