Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम साय ने मेनिफेस्टो को लेकर कहा – 25 वर्षों का लक्ष्य हमारे पास हैं, विरोधियों के पास कुछ भी नहीं..
    RAIPUR

    सीएम साय ने मेनिफेस्टो को लेकर कहा – 25 वर्षों का लक्ष्य हमारे पास हैं, विरोधियों के पास कुछ भी नहीं..

    By Tv 36 HindustanApril 14, 2024No Comments8 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     
    रायपुर:- बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसके बाद रविवार को सीएम विष्णुदेव साय ने पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि, सभी देश के विभिन्न जगहों ने अलग अलग दिन में आज के दिवस को मनाया जा रहा हैं। बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि, देश के प्रधानमंत्री 2024 मोदी की गारंटी, संकल्प पत्र जारी किए हैं। मैं भी इस संकल्प पत्र की समिति में सदस्य के रूप में शामिल था।यह भारत के भविष्य का सुनहेरा रोड मैप हैं। वर्ष 2014 और 2019 के समय भी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया था। पीएम मोदी ने दोनों बार देश की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया है। 24 बिंदुओं के साथ 76 पेज का यह घोषणा पत्र हैं, जिसमें से 10 सामाजिक हैं। सरकार ने पूरा करने का प्रयास किया हैं, और 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। वर्ष 2024 का जो संकल्प पत्र आया है उसमें बहुत अच्छे बिंदु हैं।

    3 करोड़ घर बनाने का वादा

    सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ घर बनाने का वादा इसमें किया गया है। सस्ता गैस भी सभी के घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया हैं। साथ ही सौर ऊर्जा के माध्यम से आय भी अर्जित किया जा सकेगा। मुद्रा योजना के अंतर्गत लोगों को लाभ मिला है और उसे अब 20 लाख किया जा रहा है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और आर्थिक रूप से लोगों को कैसे सशक्त बनाए जाए इस पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, विभिन्न वर्ग के लोगो को लिए इस संकल्प पत्र के माध्यम से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया हैं।

    मिलेट्स उत्पाद में दिया जायेगा ध्यान 
    उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 10 सालों में किसानों के लिए काम हुआ है और हमने भी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए काम किया है। पशु पालकों के लिए भी काम करने का प्रयास किया गया हैं। जहां G का मतलब हैं गरीब और गरीबों पर विशेष ध्यान होगा। Y का मतलब युवा से है और युवाओं के हितों को रखा जायेगा। N  का मतलब नारी है, जिनका ध्यान रखा जाएगा। सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, मिलेट्स के जो उत्पाद हैं, उसके लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि किसानों को लाभ मिल सकें और इससे किसान समृद्धि केंद्र का भी विस्तार होगा।
    25 वर्षों का लक्ष्य लेकर चल रहे 
    सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, आदिवासियों का सम्मान बढ़ने का काम हमारी पार्टी ने किया है। वन अंचल क्षेत्र में इको टूरिज्म का विकास पर ध्यान दिया जाएगा। जिससे आदिवासि महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकें। समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहेगा और 25 वर्षों का लक्ष्य हमारे पास हैं और आज विरोधियों के पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, वर्ष 2014 में मोदी जी पीएम बने तो आर्थिक ताकत के रूप में देश को खड़ा किया। आने वाले समय में 3 स्थान में स्थपित करने का लक्ष्य हैं। अभी जो बाते रखीं हैं वह केवल ट्रेलर हैं और 4 जून को जब रिजल्ट आयेगा तब पीएम मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
     

    2024 चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा-पत्र क्या है

    भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र संकल्प पत्र के नाम से जारी किया है। पार्टी का ये संकल्प पत्र 76 पन्नों का है, जिसमें कई वादे किए गए हैं। घोषणा-पत्र जारी करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। इसमें ऑनलाइन माध्यम नमो एप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले हैं।

    भाजपा के घोषणा-पत्र में किस वर्ग के लिए क्या है

    1. युवाओं के लिए

    पेपर-लीक पर लगाम लगाने के लिए कानून लाया जाएगा। भाजपा ने कहा कि हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे।

    भाजप ने कहा कि उसकी सरकार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया है। हम आगे भी सरकारी भर्तियां समयबद्व और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे। हम सरकारी परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए इच्छुक प्रदेश सरकारों को भी सहयोग देंगे।

    स्टार्टअप इकोसिस्टम और फंडिंग का विस्तार।

    स्टार्टअप्स को-मेंटरशिप।

    सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन।

    मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर।

    इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से रोजगार के अवसर।

    हाई-वैल्यू सर्विसेज के लिए ग्लोबल सेंटर्स।

    उद्यमिता की भावना को बढ़ावा।

    1. किसानों के लिए 

    पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी।

    प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी।

    दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता।

    सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर।

    श्री अन्न को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित किया जाएगा।

    अनुसंधान और जागरुकता की भी बढ़ावा।

    प्राकृतिक खेती का विस्तार।

    सिंचाई सुविधाओं का विस्तार।

    सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत पीएचएस में पर्यात भंडारण क्षमता विकास।

    कीटनाशक के प्रयोग, सिंचाई, सॉइल हेल्थ, मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए एक स्वदेशी भारत कृषि डीटेलाइट की लॉन्चिंग।

    कृषि में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर।

    कृषि में सूचना की विसंगति को हटाना और किसान केंद्रित समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास।

    1. महिलाओं के लिए 

    एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।

    महिला SHG को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, महिला SHG उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।

    औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।

    महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव।

    एनीमिया, स्तन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर, महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए और अधिक प्रयास। एक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को पूर्णता से दूर किया जाएगा।

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन।

    पुलिस स्टेशन में शक्ति डेस्क स्थापित की गई है। अब शिकायतों की समयबद्ध जांच और समाधान के लिए इनका विस्तार।

    इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम का विस्तार करके, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की क्षमता को बढ़ाया जाएगा।

    1. रेलवे के लिए:

    नई रेलवे पटरियों का निर्माण।

    यात्री और मालवाहक परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार।

    अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5,000 किमी नई पटरियां जोड़ी जाएंगी।

    टिकट की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।

    टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रतिबद्धता।

    कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार।

    विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण।

    आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार।

    विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार।

    आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन की शुरुआत।

    क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए ट्रेनों का विस्तार।

    दिल्ली और मेरठ के बीच आरआरटीएस शुरू हुई, अब इन सेवाओं का और विस्तार।

    विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण।

    1,300+ रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय मानकों पर पुनर्विकास हो रहा है। इस परियोजना का विस्तार अन्य सभी बड़े और मध्यम आकार के स्टेशनों तक किया जाएगा।

    आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार।

    विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया गया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार होगा।

    आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन।

    मेट्रो नेटवर्क का विस्तार।

    पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी किया जाएगा।

    नागरिकों को ट्रेनों से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए सुपर एप।

    भारत की समृद्ध विरासत के अनुभव के लिए भारत गौरव रेल सेवा आरंभ की गई है। इसका विस्तार देश के सभी प्रमुख आस्था एवं सांस्कृतिक केंद्रों तक होगा।

    1. संस्कृति के लिए:

    काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

    अयोध्या में विश्वभर से करोड़ों बद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी कर सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

    भास्तीय पांडुलिपियों का संरक्षण और अध्ययन।प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित किया जाएगा।

    भारतीय साहित्यिक रचनाओं का विदेशी भाषाओं में अनुवाद।

    भारतीय ज्ञान परंपराओं पर एक त्रिवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।

    Post Views: 375

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBJP और कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए ये है खास,नारी शक्ति के लिए दोनों पार्टियों ने किए ये ऐलान…
    Next Article अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर साधा निशाना,, बोले -भूपेश बघेल ने भगवान महादेव को भी नहीं छोड़ा…घोटाला करते हुए वह थके नहीं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?