रायगढ़, 10 फरवरी । एनटीपीसी लिमिटेड कोयला खनन समूह प्रमुख पार्थ मजुमदार क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक का एनटीपीसी तलईपल्ली की समीक्षा के लिए बुधवार को आगमन हुआ । सूर्य कान्त राय, व्यापार इकाई प्रमुख ने मजुमदार का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया । श्री राय की अगुवाई मे गुरूवार को श्री मजुमदार ने खदान मे साउथ पिट और साउथ पिट विस्तार के लिए माइन पिट कार्यालय तथा रायकेरा स्थित नवनिर्मित प्रशासनिक भवन मे कैटीन का उदद्याटन किया और वृक्षारोपण भी किया । एनटीपीसी तलईपल्ली के आवासीय परिसर कोशल विहार कंचनपुर का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान आवासीय परिसर में चल रहे भवन निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ।
एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा अधिग्रहीत गांवों से नए क्षेत्रों में बसने वाले ग्रामीणों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं बनाने के लिए हमेशा से ही प्रयासरत रही है । इस संबंध में एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में 08 गांवों के अधिग्रहित क्षेत्रों की सीमा में पड़ने वाले जिला प्रशासन को सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की लागत पहले ही जमा कर चुकी है । एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा अधिग्रहित ग्राम पंचायत चोटीगुड़ा में शासकीय प्राथमिक शालाशासकीय माध्यमिक शाला आगनबाड़ी केन्द्र व पंचायत भवनों के सार्वजनिक बुनियादी ढांचे निर्माण के लिए मुख्य अतिथि पार्थ मजुमदार क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) नें भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम पार्थ मजुमदार, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक कोयला खनन् की गरिमामयी उपस्थिती में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में संजीव कुमार सिंह महाप्रबंधक कोयला खनन, विश्व मोहन सिंह,महाप्रबंधक अभियांत्रिकी कोयला खनन, सूर्यकांत राय व्यापार इकाई प्रमुख एनटीपीसी तलईपल्ली, विभागाध्यक्ष एनटीपीसी तलईपल्ली, अशोक मार्बल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा, सिद्धार्थ अनंत तहसीलदार घरघोड़ा, रामसेवक सोनी नायब तहसीलदार घरघोड़ा, भूपदेव सिदार सरपंच ग्राम पंचायत चोटीगुड़ा, श्रीमती सहोद्रा राठिया अध्यक्ष जनपद पंचायत घरघोड़ा, ग्राम पंचायत चोटीगुडा के वार्ड सदस्य एवं आरईएस विभाग, जनपद घरघोड़ा के पदाधिकारी उपस्थिति रहे ।
समीक्षा के दौरे के दौरान श्री मुजमदार ने सम्मेलन कक्ष में नए 11 डिप्लोमा प्रशिक्षुओ तथा राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना [NATS] के तहत 07 अपरेन्टिस प्रशिक्षुओ से संवाद किया एव उन्हे लक्ष्य निर्धारण के साथ मेहनत से कार्य करने की सलाह दी । समीक्षा दौरे के अंत में एनटीपीसी तलईपल्ली परिवार द्वारा श्री मजुमदार जी के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया । सांस्कृति संध्या के दौरान कलाकारो ने एक से एक रंगारम गीत नृत्य और नाटकीय जैसे बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियो का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्री मजुमदार ने कार्यक्रम की तारीफ की तथा अपने सम्बोधन के दौरान तलईपल्ली टीम की उपल्बधियों की सराहना की तथा परियोजना में चल रहे कार्यो की प्रशंसा की एवं आगे भी लक्ष्य प्राप्ति हेतु अग्रसर रहने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकोल के तहत निर्धारित गाइड्लाईन का पालन सुनिश्चित किया गया ।
उक्त समीक्षा दौरे के दौरान श्री पार्थ मजुमदार,क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक कोयला खनन् के साथ संजीव कुमार सिंह, महाप्रबंधक कोयला खनन, विश्व मोहन सिंह, महाप्रबंधक अभियांत्रिकी,कोयला खनन तथा सूर्यकांत राय, व्यापार इकाई प्रमुख, एनटीपीसी तलईपल्ली परियोजना के विभागध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।