नई दिल्ली:– यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए अहम अपडेट है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया परसों यानी कि 15 फरवरी, 2025 से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें, जिससे आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उन्हें किसी तरह की प्रॉब्लम न हो।
यूपी के बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए हाल ही में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जारी सूचना में कहा गया था कि, बैचलर ऑफ एजुकेशन जॉइंट एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 15 फरवरी, 2025 से हो जाएगी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 मार्च, 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई भी एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कैंडिडेट्स एक बात का ध्यान रखें कि, आवेदन करते वक्त सभी शर्तें और नियमों को ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि अगर आवेदन करते वक्त कोई गड़बड़ी पकड़ में आती है तो फिर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
UP B.Ed 2025 Registration:यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाना होगा। अब, होम पेज पर उपलब्ध यूपी बीएड जेईई 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब, एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉगइन करें। आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के संबंध में फिलहाल शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी तारीखों के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं, जल्द ही यूनिवर्सिटी की ओर से डिटेल्स में अधिसूचना जारी हो सकती है, जिसमें परीक्षा की तारीख, शुल्क, पैटर्न, मार्किंग स्कीम, परीक्षा परिणाम तिथि और काउंसिलिंग की डिटेल्स दी जाएगी। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
