नई दिल्ली: – कोरोना को लेकर कई दिनों बाद राहत वाली खबर सामने आ रही है। देश में नए कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिली है। खास ये है कि रोजाना जहां कोरोना के करीब 300 मामले सामने आ रहे थे वहीं पिछले 24 घंटे में यह 140 ही रह गए हैं। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना से सिर्फ एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार लगातार लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोरोना के नए वैरियंट से ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन अपने स्तर पर सतर्क हैं। खांसी-जुकाम, बुखार की शिकायत पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
देश भर में 7000 से अधिक मामले
देश भर में कोरोना मरीजों की संख्या 7154 पहुंच गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 77 हो गई है। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना विस्तार अधिक देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में मौतों की संख्या 18 है वहीं केरल में भी अब तक 16 मौतें हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को सावधानी बरतने और मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए कहा जा रहा है।
राज्यों को किया गया अलर्ट
कोरोना को लेकर सभी राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से अलर्ट रहने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। इसके अलावा अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए अलग वार्ड रखने के लिए भी कहा गया है। डॉक्टरों से भी कोरोना जांच के लिए सैंपल और टेस्टिंग को लेकर भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
कोरोना मरीजों की संख्या 7000 पार, 74 की मौत; देश के अलग-अलग राज्यों में जानें क्या हैं हालात
देशभर के अलग-अलग राज्यों में कोरोना का हाल:
क्र.सं. राज्य / केंद्रशासित प्रदेश का नाम सक्रिय मामले कल से स्थिति में परिवर्तन ठीक हुए / छुट्टी दिए गए / अंतरित कल से स्थिति में परिवर्तन मृत्यु कल से मृत्यु
1 आंध्र प्रदेश 117 14 101 20 0 –
2 अरुणाचल प्रदेश 0 – 3 – 0 –
3 असम 20 7 13 – 0 –
4 बिहार 36 4 47 9 0 –
5 चंडीगढ़ 2 – 3 – 0 –
6 छत्तीसगढ़ 42 3 45 15 0 –
7 दिल्ली 714 17 1748 238 8 –
8 गोवा 4 2 19 3 0 –
9 गुजरात 1358 77 1015 151 2 –
10 हरियाणा 88 5 185 24 0 –
11 हिमाचल प्रदेश 1 1 2 1 0 –
12 जम्मू और कश्मीर 12 – 10 1 0 –
13 झारखंड 24 5 10 1 1 –
14 कर्नाटक 395 72 1149 312 11 –
15 केरल *** 2055 110 3736 444 20 1
16 लद्दाख 3 3 0 – 0 –
17 मध्य प्रदेश 100 14 39 5 3 –
18 महाराष्ट्र 629 14 1162 98 21 –
19 मणिपुर 2 – 0 – 0 –
20 मिज़ोरम 0 – 2 – 0 –
21 ओडिशा 43 1 38 8 0 –
22 पुदुच्चेरी 12 4 100 2 0 –
23 पंजाब 29 2 27 7 2 –
24 राजस्थान 173 32 168 5 1 –
25 सिक्किम 39 – 38 – 0 –
26 तमिलनाडु 220 11 551 47 6 –
27 तेलंगाना 11 1 9 2 0 –
28 त्रिपुरा 0 – 1 – 0 –
29 उत्तराखंड 4 – 37 – 0 –
30 उत्तर प्रदेश 251 24 306 27 2 –
31 पश्चिम बंगाल 747 – 412 – 1 –
— कुल 7131 23 10976
