Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए राहत वाली खबर : सहारा इंडिया मे फंसा पैसा जल्द मिलेगा वापस, पैसा दिलाने एक्शन मोड में सरकार
    नवीनतम

    सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए राहत वाली खबर : सहारा इंडिया मे फंसा पैसा जल्द मिलेगा वापस, पैसा दिलाने एक्शन मोड में सरकार

    By Tv 36 HindustanJune 28, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: अगर आप भी सहारा इंडिया में निवेश करने के बाद अपने पैसे वापस पाने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं तो आपको राहत देने वाली खबर है। दरअसल सरकार अब सहारा इंडिया निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए एक्शन मोड पर आ गई है और एक हेल्पलाइन नंबर जारी की है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब निवेशकों का पैसा जल्द ही वापस मिल जाएगा। इतना ही नहीं, अगर आपके पैसे सहारा के अलावा किसी भी दूसरे नॉन बैंकिंग कंपनियों और कॉर्पोरेटिव सोसाइटी में फंसे हैं तब भी आप इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

    दरअसल, झारखंड सरकार के वित्त विभाग ने नॉन बैंकिंग कंपनियों और कॉर्पोरेटिव सोसाइटी के खिलाफ एक्शन में आ गई है। सरकार ने इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 जारी किया है। इसके तहत सहारा इंडिया परिवार में फंसे पैसे के लिए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद वित्त विभाग सीआईडी (आर्थिक अपराध शाखा, झारखंड) के साथ मिलकर इस शिकायत की जांच करेगा।

    आपको बता दें कि सहारा इंडिया में लोगों के करोड़ों रुपए फंसे हैं। झारखंड के विधानसभा के बजट सत्र में विधायक नवीन जायसवाल ने नॉन बैंकिंग कंपनियों में झारखंड के लोगों का करीब 2500 करोड़ फंसे होने की बात बताई थी। इसके अंतर्गत लगभग 3 लाख लोग अपने पैसों को लेकर परेशान हैं, इसलिए सरकार को हेल्प लाइन नंबर जारी करना चाहिए, जिससे पता चलेगा कि किसका कितना पैसा फंसा है।

    सहारा में काम करने वाले 60 हजार कर्मचारियों की हालत खराब है और अब किसी भी समय ये लोग मौत के मुंह में जा सकते हैं। गांव देहात के लोगों की पूंजी इसमें फंसी है जिससे लोग बेहाल हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि सहारा लिस्टेड कंपनी है जिसे सेबी कंट्रोल करता है। सेबी और सहारा प्रमुख को इसके लिए चिट्ठी भी भेज दी गई है। सहारा के खिलाफ जो भी शिकायत मिल रही है, उसे सरकार देख रही है। विभाग इसके निदान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेल यात्रियों को फिर बड़ा झटका: रेलवे ने फिर रद्द की 18 ट्रेनें, देखें पूरी सूची, जाने ट्रेनों के रद्द होने की वजह
    Next Article सीएम भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात अभियान के दौरान कोरिया जिले की जनता से होंगे रूबरू
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच सीएम सायं…

    April 4, 2026

    आप का ‘चमकता सितारा’ अब थामेगा कमल राघव चड्ढा और बीजेपी के बीच पक रही खिचड़ी की ये इनसाइड स्टोरी…

    April 4, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में सीखने का सुनहरा अवसर, कला केंद्र का तीन चरणों में आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष फोकस…

    April 4, 2026

    प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा के साथ बारिश के आसार…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच सीएम सायं…
    • आप का ‘चमकता सितारा’ अब थामेगा कमल राघव चड्ढा और बीजेपी के बीच पक रही खिचड़ी की ये इनसाइड स्टोरी…
    • गर्मी की छुट्टियों में सीखने का सुनहरा अवसर, कला केंद्र का तीन चरणों में आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष फोकस…
    • प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा के साथ बारिश के आसार…
    • आज शनिवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?