Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में आज से ड्राइविंग लाइसेंस का घर बैठे रिनीवल, गुम होने पर डुप्लीकेट खुद बना सकेंगे…
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ में आज से ड्राइविंग लाइसेंस का घर बैठे रिनीवल, गुम होने पर डुप्लीकेट खुद बना सकेंगे…

    By Tv 36 HindustanJune 23, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर

    राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस का रिनुअल कराने या डुप्लीकेट बनवाने के लिए आरटीओ दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। लाइसेंस में एड्रेस चेंज करवाने के लिए भी आरटीओ के चक्कर बंद हो गया है। अब घर बैठे ऑनलाइन ये सभी काम किए जा सकेंगे।

    इसके लिए परिवहन विभाग की साइट में जाकर उसमें बतायी गई ऑनलाइन प्रोसेस करना होगा। प्रक्रिया पूरी करने के बाद 450 रुपए ऑनलाइन जमा करने होंगें। उसके बाद 15 दिन के भीतर नया सुधरा हुआ लाइसेंस घर पहुंच जाएगा। शुक्रवार से आरटीओ में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

    अब तक लाइसेंस में किसी तरह का सुधार करवाने से लेकर डुप्लीकेट बनवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया करने के बाद भी दस्तावेज लेकर आरटीओ दफ्तर जाना पड़ता था। वहां कभी अफसर तो कभी संबंधित बाबू नहीं मिलने पर बार-बार चक्कर काटने पड़ते थे। इसी सिस्टम को सुधारने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है।

    परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस रिनुअल कराने से लेकर एड्रेस चेंज, रिप्लेसमेंट, एनओसी, सरेंडर ऑफ क्लास व्हीकल के साथ-साथ लाइसेंस गुम होने या टूटने पर बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के ऑटो अप्रूवल किया जाएगा। इसके लिए परिवहन की साइट https://parivahan.gov.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। नए सिस्टम की पूरी प्रक्रिया परिवहन विभाग की वेबसाइट में अपडेट कर दी गई है। इसमें किसी तरह की तकनीकी दिक्कत नहीं आएगी।

    सारथी या परिवहन की साइट से लाइसेंस के लिए करें आवेदन

    सारथी या परिवहन की साइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इसमें बताना होगा कि लाइसेंस गुम होने के कारण डुप्लीकेट बनवाना है या रिनुअल की अर्जी दे रहे हैं। ऑनलाइन प्रोसेस के दौरान सभी तरह के ऑप्शन दिए जाएंगे। उसमें क्लिक करने के बाद आधार नंबर वाले कॉलम में अपना आधार नंबर अपलोड करना होगा। आधार कार्ड से पूरा काम हो जाएगा। उसके बाद फोटो खिंचवाने या फिंगर प्रिंट देने की जरूरत नहीं होगी। आधार कार्ड से सारी प्रक्रिया हो जाएगी। इसी तरह ड्राइविंग लाइसेंस गुम होने पर पुलिस की एनओसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। उसके रिप्लेसमेंट के लिए आवेदन करना होगा। इसमें ज्यादा दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सिर्फ आधार कार्ड और पुराने ड्राइविंग लाइसेंस के नंबर से काम हो जाएगा। जो लोग मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते। वे नजदीक के च्वाइस सेंटर या परिवहन सुविधा केंद्र में जाकर आधार प्रमाणीकरण कर सकते हैं।

    हर साल 68 हजार रिनीवल

    आरटीओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में हर साल ड्राइविंग लाइसेंस रिनुअल कराने के लिए 60 हजार से ज्यादा आवेदन जमा किए जाते हैं। इसके लिए हालांकि अभी भी ऑनलाइन सिस्टम है और परिवहन की साइट में जाकर प्रोसेस करना पड़ता हैं, लेकिन इसके बाद भी अपनी व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित सभी दस्तावेज लेकर आरटीओ दफ्तर जाना पड़ता है। पिछले साल 68 हजार लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस रिनुवल कराया है। जबकि 30,424 ने लाइसें में अपना एड्रेस चेंज करवाया है। 4,500 लाइसेंस रिप्लेसमेंट किया गया है। 860 लोगों का सरेंडर ऑफ क्लास व्हीकल के लिए आवेदन आया।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकुमारी शैलेजा ने मोहन मरकाम के आदेश को किया रद्द, रवि घोष को बनाया प्रदेश महामंत्री..
    Next Article ग्राम रोजगार सहायक ने किया बड़ा खेल मृतकों के नाम से निकाले पैसे और भी किया कई फर्जीवाड़ा..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर अंतिम संस्कार में मृत शरीर के पैर छूकर क्यों किया जाता है प्रणाम जानिए रहस्य की ये बात…

    March 14, 2026

    अब चुनाव में बाजी मारेगी भाजपा ममता को मात देने का ये ‘मास्टरप्लान’ तैयार, केरलम में भी काम करेगी यही रणनीति…

    March 14, 2026

    गोलमाल 5’ में एस एक्टर की एंट्री कन्फर्म, वीडियो में अजय को Kiss करते दिखे…

    March 14, 2026

    प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…

    March 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर अंतिम संस्कार में मृत शरीर के पैर छूकर क्यों किया जाता है प्रणाम जानिए रहस्य की ये बात…
    • अब चुनाव में बाजी मारेगी भाजपा ममता को मात देने का ये ‘मास्टरप्लान’ तैयार, केरलम में भी काम करेगी यही रणनीति…
    • गोलमाल 5’ में एस एक्टर की एंट्री कन्फर्म, वीडियो में अजय को Kiss करते दिखे…
    • प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे “सुरभि गौधाम”, मुख्यमंत्री साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ…
    • अब IndiGo ने मध्य पूर्व के लिए अपडेट किया उड़ानों का शेड्यूल, संचालित करेगी 252 साप्ताहिक उड़ानें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?