छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता-निर्देशक, फिल्म निर्माता “क्षमानिधि मिश्रा” का निधन, मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की
रायपुर, 26 मार्च। छालीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने सीने अभिनेता, फिल्म निर्माता-निर्देशक क्षमानिधि मिश्रा जी का सुबह निधन हो गया। छत्तीसगढ़ फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता, क्षमानिधि मिश्रा फिल्म निर्माता-निर्देशक रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म इंडस्ट्री को अनेक कलाकार दिये हैं। एक अच्छे इंसान, कुशल अभिनेता, कर्मठ फिल्म निर्माता-निर्देशक के रुप में क्षमानिधी जी हमेशा स्मरण किए जाते रहेंगे। क्षमानिधि मिश्रा सन् 2000 में जब फ़िल्म ‘मोर छंइहा भुइंया’ का निर्माण हुआ तब से लगातार वे छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सक्रिय थे। अभिनय के अलावा वे गाने वे मंच पर कई बार गाते भी नज़र आए हैं।
श्री क्षमा निधि के निधन से छत्तीसगढ़ के फिल्म जगत में शोक व्याप्त हो गया है। वहीं कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध अभिनेता, गायक, फिल्म निर्माता-निर्देशक श्री क्षमानिधि मिश्रा के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि श्री मिश्रा का असमय निधन छत्तीसगढ़ के कला-जगत को अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।