Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रेणुका सिंह और अमर अग्रवाल ने सदन में नहीं पूछा एक भी सवाल, जानिए आपके विधायक विधानसभा में कितने एक्टिव…
    RAIPUR

    रेणुका सिंह और अमर अग्रवाल ने सदन में नहीं पूछा एक भी सवाल, जानिए आपके विधायक विधानसभा में कितने एक्टिव…

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: – छत्तीसगढ़ में नई सरकार बने लगभग एक साल से ज्यादा का समय हो गया है. इस दौरान कई बार विधानसभा का सत्र बुलाया गया. आइये जानने की कोशिश करते हैं कि इस सत्र के बीच में ऐसे कौन-कौन से विधायक हैं, जिन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछे या फिर ऐसे कौन से विधायक है, जिन्होंने सवालों की झड़ी लगा दी. इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष की विधायक को क्या स्थिति है.

    सबसे पहले बात करते हैं विधानसभा चुनाव 2023 की. जब यह चुनाव हुए थे तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन इस चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिखाया और 13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज हुई. दलीय स्थिति की बात की जाए तो वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीट हैं, जिसमें से 54 सीट भाजपा, 35 सीट कांग्रेस और 1 सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पास है. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को बने लगभग सवा साल का समय बीत चुका है.

    फरवरी 2024 से मार्च 2025 में विधायकों के सवाल: छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद कई बार विधानसभा सत्र बुलाया गया. फरवरी-मार्च 2024 में विधानसभा सत्र बुलाया गया, इस दौरान कुल 19 बैठकें रखी गई. वहीं जुलाई 2024 में बुलाए गए विधानसभा सत्र के दौरान 5 बैठक हुई. दिसंबर 2024 में चार बैठक और फरवरी- मार्च 2025 के बीच विधानसभा बजट सत्र में कुल 16 बैठकें हुई. इस तरह कुल 44 बैठक लगभग सवा साल में हुई.

    विधायकों ने पूछे 6732 सवाल: विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए सवालों की संख्या की बात की जाए तो विधायकों ने 6732 सवाल पूछे. जिसमें कांग्रेस, भाजपा सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक भी शामिल थे. इसमें वे सवाल भी शामिल है, जो मंत्री और नेता प्रतिपक्ष बनने के पहले विधायकों ने सदन में पूछे थे. हालांकि बाद में विधानसभा में मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के सवाल सूची में शामिल नहीं किए गए हैं.

    विधानसभा से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि सवाल पूछने के मामले में कौन सा विधायक सक्रिय रहा और कौन निष्क्रिय रहा. ऐसे भी विधायक है जिन्होंने साल भर सदन में एक भी सवाल नहीं पूछा जबकि कई ऐसे विधायक भी है जिन्होंने अपनी ही सरकार पर सवालों की झड़ी लगा दी.

    सबसे कम सवाल पूछने वाले 12 विधायक: सदन में सवाल नहीं पूछने के मामले में सत्ता पक्ष के विधायक सबसे ज्यादा है. इनमें दो विधायक रेणुका सिंह और अमर अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर है. दोनों ही विधायकों ने एक भी सवाल सदन में नहीं पूछा. यानी इनका सवाल पूछने का आंकड़ा 0 है. इसके बाद विक्रम उसेंडी ने 3, भूलन सिंह मराबी ने 4, उद्धेश्वरी पैकरा ने 7, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने 8, भईया लाल राजवाडे ने 9, विनायक गोयल ने 10, नीलकंठ टेकाम ने 13, प्रेमचंद पटेल ने 14, ईश्वर साहू ने 16 और पुरंदर मिश्रा ने 21 सवाल सदन में पूछे.

    सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले 12 विधायक: वहीं विधानसभा में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले विधयकों में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल के विधायक शामिल है. इन 12 विधायकों में 7 भाजपा और 5 कांग्रेस के विधायक शामिल है.
    सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले विधायक भाजपा के धर्मजीत सिंह, धरम लाल कौशिक, अजय चन्द्राकर और भावना बोहरा है. इन चारों विधायकों ने 176 सवाल पूछे हैं. वही कांग्रेस से हर्षिता स्वामी बघेल और भोलाराम साहू ने 176 सवाल पूछे. इसके अलावा भाजपा के पुन्नूलाल मोहले ने 175, कांग्रेस के बालेश्वर साहू ने 175, राजेश मूणत ने 172, कांग्रेस की अंबिका मरकाम ने 172, कांग्रेस के शेषराज हरवंश ने 164 और भाजपा के सुशांत शुक्ला ने 163 सवाल पूछे हैं.

    इन आंकड़ों के अनुसार विधानसभा में सबसे कम सवाल पूछने वालों की सूची में सारे के सारे विधायक भाजपा के रहे, वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यदा सवाल पूछने वालों की सूची में भी सबसे ज्यादा भाजपा के ही विधायक शामिल रहे. यानी भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में अपनी ही सरकार पर जोरदार हमला बोला है. ये वे विधायक है जिन्होंने आपनी ही सरकार को घेरने में काई कोर कसर नहीं छोड़ी.

    Post Views: 1,870

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइंफेक्शन, डायबिटीज, हार्ट डिजीज समेत 400 से ज्यादा दवाएं हो रहीं महंगी, जानें क्या है वजह…
    Next Article हिंदू नववर्ष पर ऐसा मंजर कि थम गया पूरा शहर, देशभर से आई झांकियों और शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?