Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » संशोधकों ने किया दावा मोटापा संग लेकर आया एक और बीमारी, बढ़ेगा ये खतरा …
    स्वास्थ्य

    संशोधकों ने किया दावा मोटापा संग लेकर आया एक और बीमारी, बढ़ेगा ये खतरा …

    By Tv 36 HindustanApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत में मोटापा सबसे बड़ी समस्य के रुप में उभर आया है। ओबिसिटी से पीड़ित लोगों की संख्या पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। हाल ही में द लॅन्सेट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में हर साल करीब 7 करोड़ लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं जिसमें करीब साढ़े चार करोड़ महिलाएं और ढ़ाई करोड़ पुरुष हैं और डेढ़ करोड़ बच्चे ओबेसिटी का शिकार हो रहे हैं। जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई है और कुछ उपाय भी सुझाए है।

    हर कोई फिट रहना चाहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिडल एज यानी 40-50 की उम्र में कमर-से-कूल्हे का सही अनुपात बनाए रखना बुढ़ापे में दिमाग को तेज बनाए रखने में मदद कर सकता है? जी हां… यह निष्कर्ष ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और नीदरलैंड के डॉक्टरों ने करीब 1,200 लोगों के कई सालों के हेल्थ डेटा को स्टडी करके निकाला है। रिसर्च के अनुसार जो लोग मिडल एज यानी 40-50 की उम्र में सही खानपान और फिटनेस का ध्यान रखते हैं, उनका दिमाग बुढ़ापे में भी बेहतर तरीके से काम करता है। वहीं, जिन लोगों का वजन पेट के आसपास ज्यादा होता है उनकी याददाश्त कमजोर होने और दिमागी सेहत बिगड़ने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

    कैसे करता है असर?
    रिसर्चर ने बताया कि हेल्दी डाइट और कमर-से-कूल्हे का सही अनुपात बनाए रखने से दिमाग का हिप्पोकैम्पस हिस्सा बेहतर तरीके से काम करता है। हिप्पोकैम्पस वही भाग है, जो याददाश्त और सीखने की प्रक्रिया में मदद करता है, जिससे दिमागी कार्यक्षमता बेहतर होती है।

    मोटापा बढ़ाए भूलने का खतरा
    रिसर्च में यह पाया गया कि जिन लोगों की उम्र 40 के आसपास थी और जिनका पेट का हिस्सा बड़ा था, वे 70 की उम्र में पहुंचने पर याददाश्त और फैसले लेने की क्षमता में कमी दिखाने की ज्यादा संभावना रखते हैं। यानी अल्जाइमर की समस्या से जुझते है।

    किसने किया शोध?
    इस अध्ययन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट (लीपजिग), यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ मोंपेलियर, रैडबॉड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर (नाइमेजेन) और पेरिस सिटी यूनिवर्सिटी के कई रिसर्चर शामिल थे। यह रिसर्च अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन की न्यूजपेपर Jama Network Open में पब्लिश हुआ है।

    फिट रहना न सिर्फ शरीर के लिए बल्कि दिमाग के लिए भी बेहद जरूरी है। मिडल एज में उचित आहार और पेट की चर्बी को कंट्रोल करना बुढ़ापे में दिमागी सेहत को मजबूत बनाए रख सकता है।

    Post Views: 1,485

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखौफ में नक्सली: गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच इतने नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…
    Next Article दंतेवाड़ा में अमित शाह की नक्सलियों से अपील, ‘हथियार डालकर मुख्यधारा से जुड़ें नक्सली..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

    February 17, 2026

    पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

    February 17, 2026

    उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…

    February 17, 2026

    ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…
    • पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
    • उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…
    • ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…
    • होली पर जश्न को मिला सरकारी सहारा प्रदेश में शराब बिक्री पर नहीं रहेगा ब्रेक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?