Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हेल्‍थ इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में क्रांति, अब किसी भी हॉस्पिटल में होगा कैशलेस इलाज, चाहे कंपनी के नेटवर्क में हो या नहीं…
    News

    हेल्‍थ इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में क्रांति, अब किसी भी हॉस्पिटल में होगा कैशलेस इलाज, चाहे कंपनी के नेटवर्क में हो या नहीं…

    By Tv 36 HindustanJanuary 26, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली:- हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी खरीदने वालों के लिए क्रांतिकारी फैसला आया है. उन्‍हें अब देश के किसी भी अस्‍पताल में कैशलेस इलाज कराने की सुविधा मिलेगी. भले ही वह अस्‍पताल इंश्‍योरेंस कंपनी की लिस्‍ट में हो या नहीं. जनरल इंश्‍योरेंस काउंसिल ने पॉलिसी होल्‍डर्स के हित में यह फैसला लिया है. काउंसिल ने जनरल और हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कंपनियों के साथ बातचीत के बाद ‘कैशलेस एवरीव्‍हेर’ इनीशिएटिव शुरू किया है. इसमें देश के किसी भी अस्‍पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा देने पर सहमति बनी है.

    अभी हेल्‍थ पॉलिसी खरीदने वाले ग्राहक सिर्फ उसी अस्‍पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा ले सकते हैं, जो बीमा कंपनी के नेटवर्क में शामिल होगा. अगर कोई अस्‍पताल कंपनी के नेटवर्क में शामिल नहीं है तो वहां इलाज कराने पर पॉलिसीधारक को पूरा पैसा खुद भरना पड़ेगा और बाद में वह बीमा कंपनी के सामने रीमबर्शमेंट कराना पड़ता है. इसमें मुश्किल ये है कि अगर व्‍यक्ति के पास इलाज के लिए पैसा नहीं है तो उसे बीमा का फायदा भी नहीं मिल सकेगा.

    क्‍या है नए नियम में

    ‘कैशलेस एवरीव्‍हेर’ इनीशिएटिव के तहत बीमाधारक उस अस्‍पताल में भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे, जो कंपनी के नेटवर्क में शामिल नहीं है. आपकी बीमा कंपनी इस बात के लिए बाध्‍य होगी कि वह अस्‍पताल में किए गए इलाज का भुगतान करे, भले ही वह इस्‍पताल उसके नेटवर्क में आता हो या नहीं.

    बीमाधारक ध्‍यान रखें ये 3 बातें

    अगर ऐसे अस्‍पताल में इलाज कराना है, जो कंपनी के नेटवर्क में नहीं है तो उसे 48 घंटे पहले अपनी बीमा कंपनी को इसकी जानकारी देनी होगी.

    अगर इमरजेंसी में किसी को इलाज कराना है तो ऐसी स्थिति में अस्‍पताल में भर्ती किए जाने के 48 घंटे के भीतर अपनी बीमा कंपनी को जानकारी देनी होगी.

    कैशलेस इलाज की सुविधा कंपनी की ओर से दी गई पॉलिसी में बताए नियम के अनुसार ही रहेगी. नए नियम का उस पर कोई असर नहीं होगा.

    किस तरह के हॉस्पिटल होंगे शामिल
    ऐसे अस्‍पताल जहां 15 से ज्‍यादा बेड की सुविधा है और स्‍टेट हेल्‍थ अथॉरिटी के साथ उनका पंजीकरण है, वहां कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है. जो अस्‍पताल नेटवर्क में शामिल नहीं हैं, वहां इलाज का खर्च जिन बीमा कंपनियों के साथ उनका नेटवर्क है, उन्‍हें मिलने वाले रेट के आधार पर ही तय किया जाएगा. इससे ग्राहक से मनमाना पैसा नहीं वसूल सकेंगे.

    अभी बिना नेटवर्क वाले अस्‍पताल में इलाज कराने पर ग्राहक को क्‍लेम करने के लिए तमाम दस्‍तावेज जुटाने पड़ते हैं. ऊपर से बीमा कंपनियों की तमाम तरह के सवालों का जवाब भी देना पड़ता है. कैशलेस इलाज होने पर यह दिक्‍कत खत्‍म हो जाएगी. दूसरी ओर, बीमा कंपनियों को भी फायदा होगा क्‍योंकि फर्जी बिल लगाकर क्‍लेम करने जैसी घटनाओं को रोका जा सकेगा.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india now cashless treatment will be available in any hospital Raipur Revolution in health insurance sector Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्‍या आप भी पूरा चूस डालते हैं अपना क्रेडिट कार्ड, अगर हां तो संभल जाइये…
    Next Article जेब से एक रुपया लगाए बिना हर महीने कमाएं हजारों डॉलर, मोदी सरकार दे रही बंपर सब्सिडी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?