
*सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण मे रीवा बना सिरमौर, मिला प्रदेश में अव्वल प्रथम स्थान* सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में मार्च माह में जिला पंचायत रीवा को प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही-साथ मार्च माह के प्रकरणों के निराकरण में जनपद पंचायत त्योंथर को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एबी खरे को बधाई शुभकामनाएं दी है। वहीं कुलवहेरिया निवासी रामाधार यादव व्दारा बताया गया मऊगंज अनुभाग के पीएचई विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों व्दारा पेयजल आपूर्ति सम्बन्धी आन लाइन सिकायत कर्ताओं को वरिष्ठ अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्यों सख्त निर्देशों की परवाह किए बिना डराया धमकाया जा रहा है ।
