*रीवा, जिले की बेटी देश की राजधानी के परेड में शामिल होकर लौटी स्वेक्षा गुप्ता का पुलिस अधीक्षक एवं ज्योति स्कूल के प्राचार्य ने किया सम्मान। जिले के समान थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील गुप्ता की पुत्री स्वेक्षा गुप्ता का चयन गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व करने के लिए हुआ था। रीवा की बेटी का दिल्ली में उत्कृष्ट प्रदर्शन और चयन क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव सम्मान की अनुभूति है।
स्वेक्षा के पिता पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं,जिसके चलते पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रीवा की बेटी का सम्मान किया। इस दौरान उनके पिता सुनील गुप्ता भी मौजूद रहे। स्वेक्षा को सम्मानित करते हुए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा है। साथ ही ज्योति स्कूल प्राचार्य ने भी स्वेक्षा गुप्ता को सम्मानित कर शुभकामनाएं दिया।