नई दिल्ली:- वास्तु अनुसार घर की दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है तो वहीं दूसरी तरफ इस दिशा को पितरों की दिशा भी माना जाता है। कहते हैं इस दिशा में कुछ चीजें रखने से धन-दौलत का कभी अभाव नहीं होता। जानिए ये कौन सी चीजें हैं।
दक्षिण दिशा में इन चीजों को रखना है शुभ
वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा के रख-रखाव को लेकर कई नियम बताए गए हैं। कहते हैं जो व्यक्ति इन नियमों का पालन करता है उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। अक्सर अमीर लोग अपने घर की दक्षिण दिशा में ये चीजें जरूर रखते हैं।
फीनिक्स चिड़िया की फोटो
वास्तु अनुसार घर की दक्षिण दिशा में फीनिक्स चिड़िया की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस तस्वीर को घर में रखने से समृद्धि आती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इस तस्वीर को घर के लिविंग रूम में लगाना और भी ज्यादा शुभ माना जाता है।
झाड़ू
वास्तु अनुसार झाड़ू रखने की सही दिशा घर का दक्षिण कोना होती है। मान्यता है इस दिशा में झाड़ू रखने से सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। साथ ही घर में खुशहाली भी बनी रहती है।
जेड प्लांट
वास्तु अनुसार जेड प्लांट धन को आकर्षित करता है और इसे रखने की सबसे सही जगह दक्षिण दिशा मानी जाती है। धन लाभ के लिए जेड प्लांट आप हॉल या ड्राइंग रूम की दक्षिण पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
बेड का सिरहाना
बेड का सिरहाना रखने की सबसे सही जगह दक्षिण दिशा मानी जाती है। कहते हैं इससे नींद भी अच्छी आती है और जीवन में सुख-शांति भी बनी रहती है।
कीमती सामान
घर का कोई कीमती सामान दक्षिण दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे धन की कभी कमी नहीं होती। कहते हैं इस दिशा में कीमती वस्तु रखने से उस वस्तु में इजाफा होता है।
