Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राइफल शूटिंग चैंपियन बांधवी का निशाना 2024 में पेरिस ओलंपिक के गोल्ड पर, नेशनल और इंटरनेशनल गेम्स में अब तक 4 स्वर्ण पदक किया अपने नाम
    छत्तीसगढ

    राइफल शूटिंग चैंपियन बांधवी का निशाना 2024 में पेरिस ओलंपिक के गोल्ड पर, नेशनल और इंटरनेशनल गेम्स में अब तक 4 स्वर्ण पदक किया अपने नाम

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबिकापुर। छत्त्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सीनियर एडवोकेट मृगेंद्र सिंहदेव परिवार के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचीं 64वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप की गोल्ड विजेता बांधवी सिंह ने राइफल शूटिंग चैंपियनशिप बनाएं गए रिकार्ड और अपने अनुभव मीडिया से शेयर किए। बता दें कि बांधवी सिंह सोहागपुर राजपरिवार के कुंवर यश वर्धन सिंह की पुत्री हैं। कुंवर यश वर्धन सिंह की बहन मधुलिका रावत का​ विवाह भारत के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत के साथ हुआ था, जो बांधवी सिंह के फूफा थे।

    राजपरिवार व सैन्य परिवार से जुड़ी बांधवी की शुरु से ही शूटिंग में रूचि रही। बांधवी के पिता कुंवर यश वर्धन सिंह ने डेली कॉलेज इंदौर में अपनी पढ़ाई पूरी है, पढ़ाई के दौरान वो कॉलेज में शूटिंग कैप्टन थे। बंधवी ने भी इसी कॉलेज से अपनी पढ़ाई शुरु की और पिता के शूटिंग में ​दिलचस्पी को आगे बढ़ाया। बंधवी बताती हैं कि उनका पारिवारिक बैकग्राउंड ही उन्हें राइफल शूटिंग में लाया।

    ओलंपियन अंजुम मोदगिल को 2 बार हराकर जीता गोल्ड

    नेशनल शूटर बांधवी सिंह के नाम कम उम्र कई रिकार्ड शामिल हैं। उन्होंने 63वीं 50 मीटर वर्ग में राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय ओलंपिक टीम का हिस्सा रही अंजुम मोदगिल को फाइनल मुकाबले में हरा कर गोल्ड अपने नाम किया। 2019 में 64वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में अंजुम मोदगिल की चुनौती का स्वीकार करते हुए एकबार फिर अंजुम मोदगिल को हरा कर रिकार्ड बनाया।

    मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं बांधवी

    राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप की गोल्ड विजेता बांधवी वर्तमान में मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। बांधवी बताती हैं कि उनका सपना अपने 2024 के पेरिस ओलंपिक में अपने देश भारत के लिए गोल्ड मैडल जीतने का हैं। बंधवी बताती हैं कि ओलंपिक गेम्स में इंडिया के लिए गोल्ड मैडल जीतने के लिए वो डेली 6 से 8 घंटे शूटिंग के कड़े अभ्यास करती हैं। इन 8 घंटों में वो करीब 200 से ज्यादा कासतूस फायर कर पूरा करती हैं।

    जनरल बिपिन रावत को समर्पित हैं स्वर्ण पदक

    बांधवी बताती हैं कि उनके पिता कुंवर यश वर्धन सिंह कॉलेज में बेहतरीन शूटर रहे हैं। बांधवी बताती हैं कि वो अपने फूफा जी पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत और अपनी बूआ मधुलिका रावत की काफी करीबी रही हैं। नेशनल निशानेबाज बांधवी सिंह ने 64वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते सभी 4 स्वर्ण पदक अपने फूफा जनरल बिपिन रावत को स्वर्ण पदक समर्पित करते हुए कहती हैं कि उनके फूफा जनरल बिपिन रावत अक्सर उनसे शूटिंग में बेहतर करने के लिए प्रेरित करते थे, उनका सपना था कि बंधवी भी ओलंपिक गेम्स में गोल्ड जीत कर देश का नाम रौशन करें।

    नम आंखों उन्हें याद करते हुए बंधवी कहती हैं कि वो उनका सपना पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी। ओलंपिक गेम्स में गोल्ड जीत कर देश का नाम रौशन करना देश के हर शूटर का सपना होता है वो इस सपने का जरूर पूरा करेंगी, चाहे कितनी भी अभ्यास क्यों ना करना पड़े। बांधवी कहती हैं कि खुद पर विश्वास और पूरी लगन से अभ्यास करने से सफलता जरूर मिलेगी।

    कई और रिकार्ड दर्ज हैं उनके नाम

    बांधवी बताती हैं कि 2023 में गुजरात अहमदाबाद में आयोजित नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया। नेशनल गेम्स में उनके प्रदर्शन को राष्ट्रीयस्तर पर सराहा गया। उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 गोल्ड मैडल अपने नाम कर अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है। उन्होंने पेरू के नीमा में आयोजित इंटरनेशनल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप अपन सफल मुकाम बनाया। 2023 में दिल्ली में आयोजित हुए आल इंडिया यूनिवर्सिटी के 50 मीटर वर्ग में गोल्ड मैडल व और इंटर कालेज टूर्नामेंट में 20 मीटर वर्ग प्रतियोगिता में गोल्ड जीता।

    अपनी जीत का रिकार्ड ब्रेक करने का रिकार्ड भी उन्हीं के नाम

    बांधवी बताती हैं किअपनी जीत का रिकार्ड ब्रेक करने का रिकार्ड भी उन्हीं के नाम पर है। वो बताती हैं कि 2016 आईपीएससी गेम्स में उन्होंने 10 मीटर ओपन साइट में गोल्ड अपने नाम ​किया, जो एक रिकार्ड है। बांधवी बताती हैं कि आईपीएससी गेम्स में 2017 में उन्होंने अपने पुराने रिकार्ड को ब्रेक और 2018 में एक बार फिर अपने प्रदर्शन को दोहराया।

    बांधवी मुस्कुराते हुए बतातीं हैं कि अपने बनाएं रिकार्ड को दो बार ब्रेक करने का रिकार्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है। जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है। बांधवी बताती हैं कि 2021 राइफल शूटिंग में आर्मी, नेवी, एयरफोर्स के अलावा नेशनल और ओंलपियन के खिलाड़ियों के साथ आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में हुए सभी 11 इवेंट में हुए मुकाबले में 11 के 11 गोल्ड अपने नाम कर 3 नए नेशनल रिकार्ड अपने नाम दर्ज कराया,जो आज तक कायम है। नेशनल इवेंट में उनके प्रदर्शन राष्ट्रीयस्तर पर काफी सराहना मिली।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअजीबो गरीब चोरी: चोरी करके महिलाएं बना रही अपना करियर, करोड़ों के हैं यह महिलाएं मालकिन
    Next Article जनजाति वर्ग के लोगों से संबंधित प्रकरणों का त्वरित समय सीमा में करें निराकरण: नितिन पोटाई
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…

    March 3, 2026

    यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…

    March 3, 2026

    ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…

    March 3, 2026

    आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तो 45 दिन के अंदर बंगाल में लागू होगा 7th Pay Commission केंद्रीय गृह मंत्री ने किया बड़ा वादा…
    • यहां होगा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यक्रम में जुटेंगे दिग्गज वैज्ञानिक और विद्वान…
    • ईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से राजधानी पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री…
    • आज का राशिफल मंगलवार को वृषभ सहित इन राशि वालों पर बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
    • ईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया ये दिल दहलाने वाला …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?