जौनपुर। देश-दुनिया में रोजाना अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं। जो काफी सुर्खिया बटोर लेती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला उत्तरप्रदेश के जौनपुर से प्रकाश में आया हैं। जहां एक युवक ने आधी रात को थाने के अंदर बखेड़ा खड़ा कर दिया। अगर हम कहे कि जौनपुर में अमेरिका ने हमला कर कब्ज़ा कर लिया है तो आपका क्या रिएक्शन रहेगा? चौक गए न? जी हां ऐसा ही हाल थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मी चौक गए।
जानकारी अनुसार ताखा पश्चिम थाना शाहगंज जौनपुर निवासी युवक आधी रात को थाने पहुंचा और सके होश उड़ा दिए। बताया जा रहा हैं कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने बताया कि जौनपुर के धरती के नीचे पाताललोक है जिस पर अमेरिका हमला कर रहा है। यह सुनकर पुलिस का दिमाग चकरा गया।