नई दिल्ली:- सोने के वायदा भाव की शुरुआत गुरूवार को लगातार दूसरे दिन भी तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव बढ़कर 60 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा कीमतों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।
सोने के वायदा भाव में तेजी
सोने के वायदा भाव की आज भी शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 37 रुपये की तेजी के साथ 60,148 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 47 रुपये की तेजी के साथ 60,158 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,177 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,121 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी की चमक फीकी
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपये की गिरावट के साथ 72,217 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 189 रुपये की गिरावट के साथ 72,183 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,285 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,002 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।
