उत्तर प्रदेश:– सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को रोडवेज की बसों में तीन दिन के निश्शुल्क यात्रा का उपहार दिया है। बहनें परिवहन निगम की किसी भी श्रेणी की बसों (जनरल और एसी) से आठ अगस्त को सुबह छह से दस अगस्त को रात 12 बजे तक निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी।
बसें जहां तक जाएंगी, बहनें वहां तक यात्रा कर सकेंगी। परिवहन निगम के एमडी ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में इस आशय का दिशा-निर्देश जारी कर दिया।
नौ अगस्त को रक्षा बंधन का मुहूर्त है। बहनों ने अभी भी भाइयों की कलाई में राखी बांधने की तैयारी आरंभ कर दी है। सरकार के इस उपहार ने बहनों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने भी तैयारी तेज कर दी है।
