Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, निशाने पर होंगे तीन बड़े रिकॉर्ड…
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास, निशाने पर होंगे तीन बड़े रिकॉर्ड…

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑस्ट्रेलिया:– भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे में अपने करियर के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीम इंडिया 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका नेतृत्व शुभमन गिल करेंगे। इस सीरीज को लेकर सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें खासतौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिक गई हैं।

    रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
    टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा के लिए यह वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। वर्ष 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने अभी से इस सीरीज को अहम मानते हुए खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया भेजा है।

    सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को पछाड़ सकते हैं रोहित
    टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वनडे क्रिकेट में 308 पारियों में खेलते हुए 11,221 रन बनाए हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 273 वनडे मैचों में 11,168 रन बनाए हैं। अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में केवल 54 रन बनाते हैं, तो वह गांगुली को पीछे छोड़कर भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

    अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी गांगुली को पछाड़ने का मौका
    बता दें कि गांगुली ने कुल 311 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में 11,363 रन बनाए हैं और वह सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9वें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा अगर इस सीरीज में 195 रन बनाने में सफल होते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में वह गांगुली को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच सकते हैं।

    शाहिद अफरीदी के छक्कों के रिकॉर्ड पर नजर
    रोहित शर्मा के निशाने पर शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड भी है। पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर ने वनडे क्रिकेट में कुल 351 छक्के लगाए हैं, जो कि अब तक सबसे ज्यादा हैं। रोहित शर्मा अब तक 344 छक्के लगा चुके हैं और अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 8 छक्के लगाते हैं, तो वह यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा शेड्यूल
    सीरीज मैच संख्या तारीख स्थान
    वनडे सीरीज (3 मैच) पहला वनडे 19 अक्टूबर 2025 पर्थ
    दूसरा वनडे 23 अक्टूबर 2025 एडिलेड
    तीसरा वनडे 25 अक्टूबर 2025 सिडनी
    टी20 सीरीज (5 मैच) पहला टी20 29 अक्टूबर 2025 कैनबरा
    दूसरा टी20 31 अक्टूबर 2025 मेलबर्न
    तीसरा टी20 2 नवंबर 2025 होबार्ट
    चौथा टी20 6 नवंबर 2025 गोल्ड कोस्ट
    पांचवां टी20 8 नवंबर 2025 ब्रिस्बेन।

    Post Views: 310

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिवाली से पहले पाएं ग्लोइंग स्किन, रूप चौदस पर आजमाएं ये आसान घरेलू उबटन…
    Next Article एमपी के पेंशनरों के लिए दीवाली पर बड़ी खुशखबरी, 4.50 लाख पेंशनर्स को 2 प्रतिशत महंगाई राहत के आदेश जारी, एरियर्स का जिक्र नहीं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?