मुंबई पुलिस की महिला सुरक्षा मुहिम ‘निर्भया स्क्वॉड’ पर रोहित शेट्टी ने बनाया वीडियो, कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन सीन फिल्माने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उन्होंने महिला सुरक्षा पर एक वीडियो तैयार किया है। दरअसल ये वीडियो रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की तरफ से महिला सुरक्षा के लिए शुरू की गई नई मुहिम निर्भया स्क्वॉड के लिए बनाया है। 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई पुलिस की तरफ से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए 103 नंबर लॉन्च किया है। इसके अलावा 100 नंबर पर भी मदद ली जा सकती है। इस स्पेशल डिवीजन का नाम निर्भया स्क्वॉड रखा गया है। किसी भी बुरी परिस्थिति में फंसने पर महिलाएं और लड़कियां इस नंबर के जरिए मदद ले सकती हैं। मुंबई पुलिस की इस मुहिम का सपोर्ट करते हुए अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ने भी ये वीडियो शेयर की है।
मुंबई पुलिस का निर्भया दस्ता करेगा महिलाओं की सुरक्षा-
मुंबई पुलिस की तरफ से ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस बारे में जानकारी मिल सके। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है,लांघ के अब तू लक्ष्मण रेखा, बन निडर, बन निर्भया!” निडर महिला – मुंबई का एक ट्रेडमार्क! और अब एक समर्पित दस्ता, जो इस शहर में महिलाओं के बीच निडरता का प्रतिबिंब है- निर्भया दस्ता”।
https://www.instagram.com/tv/CZLw554JhcX/?utm_source=ig_web_copy_link
महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए बनाए गए इस वीडियो को बॉलीवुड के कई सेलेब्स की तरफ से शेयर किया गया है। अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल, कटरीना कैफ, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, अजय देवगन, करण जौहर अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, जैसे की सेलेब्स ने महिला सुरक्षा की मुहिम के सपोर्ट में ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है और मुंबई पुलिस की सराहना की है।