Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत में लॉन्च हुई Rolls-Royce Spectre Black Badge, जानें क्या है कीमत और कितनी है रेंज
    News

    भारत में लॉन्च हुई Rolls-Royce Spectre Black Badge, जानें क्या है कीमत और कितनी है रेंज

    By Tv 36 HindustanJune 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- लग्जरी कार निर्माता कंपनी Rolls Royce ने भारतीय बाजार में अपनी Rolls-Royce Spectre Black Badge को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस कार की कीमत 9.50 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखा है. Rolls Royce की यह पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार है, जिसे कंपनी ने ब्लैक बैज ट्रीटमेंट दिया गया है. यह ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी द्वारा अब तक विकसित की गई सबसे शक्तिशाली प्रोडक्शन कार है.

    ऐसे में, यह कार स्टैंडर्ड Rolls Royce Spectre से 1.50 करोड़ रुपये अधिक महंगा रखा गया है, जिसकी भारत में रीटेल कीमत 8 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, बेस) है. Black Badge को फरवरी 2025 में वैश्विक तौर पर पेश किया गया था, जिसके बाद अब इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था.

    Rolls-Royce Spectre Black Badge का पावरट्रेन

    इसके पावरट्रेन की बात करें, तो Rolls-Royce Spectre Black Badge में दो इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप दिया गया है, जोकि प्रत्येक एक्सल पर सेट की गई हैं. ये इलेक्ट्रिक मोटर संयुक्त रूप से 650 bhp की पावर और 1,075 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है.

    Rolls-Royce Spectre Black Badge में कंपनी ड्राइव मोड भी प्रदान करती है, जिसमें ‘इनफिनिटी मोड’ है जो अधिकतम पावर तक पूरी पहुंच प्रदान करता है. इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक कार में लॉन्च कंट्रोल भी दिया गया है, जिसे कंपनी ‘स्पिरिटेड मोड’ कहती है.

    Rolls-Royce Spectre Black Badge की बैटरी और रेंज

    Spectre Black Badge में कंपनी ने 102 kWh का बैटरी पैक लगाया है. इस बैटरी की बदौलत यह कार फुल चार्ज पर 493 किमी से 530 किमी तक की रेंज प्रदान करती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि Spectre Black Badge में मैकेनिकल मोर्चे पर भी कई बदलाव किए गए हैं, जिसमें स्टीयरिंग का वजन बढ़ाना, रोल स्टेबिलाइज़ेशन बढ़ाना और सख्त डैम्पर्स शामिल हैं.

    Rolls-Royce Spectre Black Badge का डिजाइन

    जैसा कि कंपनी के ब्लैक बैज ट्रीटमेंट में देखने को मिलता है, Spectre Black Badge में भी पैन्थियन ग्रिल, स्पिरिट ऑफ एक्स्टसी, रोल्स-रॉयस बैज, डोर हैंडल, साइड विंडो सराउंड और बम्पर एक्सेंट जैसे एलिमेंट्स के लिए गहरे रंग की फिनिश मिलती है. इसके अलावा, स्पेक्ट्रे में 23-इंच के पांच-स्पोक फोर्ज्ड एल्युमीनियम व्हील मिलते हैं.

    ये एल्युमीनियम अलॉय व्हील आंशिक रूप से पॉलिश या ऑल-ब्लैक फिनिश में उपलब्ध है. एक और अनूठा फीचर्स ग्रिल के लिए एक बैकप्लेट है, जो ग्राहक को ग्रिल पर अपनी पसंद का कलर प्रदर्शित करने की अनुमति देता है.

    Rolls-Royce Spectre Black Badge का इंटीरियर

    कार के केबिन की बात करें तो इसमें एक मुख्य बदलाव डैशबोर्ड में पैसेंजर की तरफ इनफिनिटी लोगो दिया गया है, एक ऐसा एरिया जिसे रोल्स रॉयस इल्युमिनेटेड फ़ेसिया कहता है. कंपनी के अनुसार यह पियानो ब्लैक ‘स्काई’ में अलग-अलग अनुपात और तीव्रता के 5,500 ‘स्टार’ का प्रतिनिधित्व करता है.

    Post Views: 775

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन टिप्स का ध्यान रखकर अपनी कार को रखें मानसून रेडी, वर्ना हो सकता है भारी नुकसान
    Next Article उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ ढहा, 3 से 4 यात्रियों के दबने की आशंका
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?