बिलासपुर। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में लगातार तबादलों का दौर जारी है। कई विभागों में अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। प्रतिदिन पुलिस विभाग में भी ट्रांसफर का दौर देखा जा रहा है। इसी बीच एक बार और बिलासपुर में पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों के तबादले हुए। बिलासपुर में 26 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए है। जिसमें 11 एसआई, 1 एएसआई, 5 हेड कांस्टेबल और 9 कांस्टेबल शामिल हैं। एसपी संतोष सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
