Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आठ सिंचाई योजनाओं के लिए 25.57 करोड़ रूपए स्वीकृत, किसानों को सिंचाई सुविधा में मिलेगा लाभ
    समाचार

    आठ सिंचाई योजनाओं के लिए 25.57 करोड़ रूपए स्वीकृत, किसानों को सिंचाई सुविधा में मिलेगा लाभ

    By Tv 36 HindustanDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की आठ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 25 करोड़ 57 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इन योजनाओं के पूरा होने से किसानों को पांच हजार 595 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में दुर्ग जिले के विकासखण्ड-धमधा की तांदुला परियोजना अंतर्गत खासाडीह माईनर के जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 97 लाख 1 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

    योजना के पूरा होने से 274 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-धमधा की ग्राम हिर्री के पास नाले में स्टापडेम कम रपटा निर्माण के लिए 3 करोड़ 57 लाख 48 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 20 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड धमधा की तांदुला परियोजना अंतर्गत बानबरद अहेरी माईनर के जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 19 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

    योजना के पूरा होने से 379 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग की बोरई जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 29 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 101 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड दुर्ग की नगपुरा व्यपवर्तन के माईनर नहर लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 27 लाख 81 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 204 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

    विकासखण्ड दुर्ग की खपरी मुख्य नहर रिमाडलिंग एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 44 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 4617 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड पाटन की खारून नदी में बोरेन्दा के समीप तटबंध निर्माण के लिए 3 करोड़ 93 लाख 81 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड पाटन की खारून नदी में कौही के पास तटबंध निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 87 लाख 22 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

    Post Views: 0

    Chattisgarh farmers will get benefit in irrigation facility Hindi news india Raipur Rs 25.57 crore sanctioned for eight irrigation schemes Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसड़क सुरक्षा अंतर्गत यातायात नियमों का पालन करने अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ, संयुक्त कलेक्टर ने दिलायी शपथ
    Next Article हिजाब विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने वाली महिलाओं के इन प्राइवेट पार्ट्स पर चलाई जा रही गोलियां
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…

    March 3, 2026

    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…

    March 3, 2026

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार…

    March 3, 2026

    बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण भारत के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, नजर आएगा ब्लड मून…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    • मौसम विभाग का पूर्वानुमान तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार…
    • बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण भारत के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, नजर आएगा ब्लड मून…
    • होली पर कर्मचारियों को तोहफा: 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?