सरगुजा :- सरगुजा में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत शुरु हो गई है. कांग्रेस के नवनिर्वाचित महापौर मंजूषा भगत के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोला है.कांग्रेस के कार्यकर्ता मंजूषा भगत के दिए बयान पर माफी मांगने की बात कह रहे हैं.कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि यदि मंजूषा भगत माफी नहीं मांगती तो वो शपथ ग्रहण समारोह का विरोध करेंगे.वहीं कांग्रेसियों ने कोतवाली पहुंचकर मंजूषा भगत के बयान के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.
हिंदू सनातन धर्म के मुताबिक पदभार करेंगी ग्रहण : वहीं कांग्रेस के विरोध पर मंजूषा भगत ने कहा कि हिंदू सनातन धर्म के रीति रिवाज के मुताबिक गंगाजल से पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद नगर निगम का पदभार ग्रहण करूंगी. जनता कांग्रेसी पार्षदों को जीताकर लाई है तो उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आना चाहिए. कल प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय शपथ ग्रहण समारोह में अंबिकापुर पहुंचेंगे.
वहीं अब कांग्रेसी मंजूषा भगत को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेसियों ने कहा कि मंजूषा भगत महापौर का चुनाव जीती हैं. पहले भी बीजेपी और कांग्रेस के महापौर रहे है. लेकिन उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा कि नगर निगम में अशुद्धियां हैं जिनको गंगाजल से छिड़काव करेंगे. मंजूषा भगत जीती तो पहली महिला महापौर बनी. फिर हिंदू महापौर कब से बन गई. उन्हें जनता ने जिताया है ये गहन मंथन और सोचने समझने का विषय है. चुनाव से पहले उन्हें क्या जाति के नाम पर वोट मिला. जीत गई तो बोल रही है कि हिंदू हूं.
गंगाजल के छिड़काव करने की कही थी बात : आपको बता दें कि हाल ही में मंजूषा भगत ने प्रयागराज महाकुंभ से आस्था की डुबकी लगाकर अंबिकापुर पहुंची. तब मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा था कि नगर निगम में अशुद्धियां हैं और इन अशुद्धियों को गंगाजल के छिड़काव से शुद्ध करने जा रही हूं. पिछले 5 साल में कांग्रेस ने नगर निगम में अशुद्धियां ही अशुद्धियां फैलाई हैं. मैं गंगाजल के छिड़काव के साथ शपथ ग्रहण करूंगी.