रूस:- रूस और चीन मिलकर पानी के नीचे क्रीमिया को जोड़ने वाली एक सुरंग बनाने पर विचार कर रहे हैं. यह सुरंग दोनों देशों के बीच एक अभूतपूर्व सहयोग स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार,रूस क्रीमिया के लिए एक सुरक्षित परिवहन मार्ग बनाने का इच्छुक है।
रिपोर्ट के अनुसार, रूस केर्च जलडमरूमध्य पर अपने 11 मील लंबे पुल के विकल्प के रूप में विकल्प तलाश रहा है. यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के बाद से इस पुल पर कई बार बमबारी की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, चीनी रेलवे निर्माण निगम सीआरसीसी ने इस परियोजना में अपनी रूचि दिखाई है. और उसने रूस के साथ एक संघ का गठन किया है।
