
यूक्रेन
रूस की सेना ने यूक्रेन के क्रामातोर्स्क शहर में हवाई हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक रूसी मिसाइल ने पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क में भीड़भाड़ वाली जगह पर एक रेस्तरां को निशाना बनाया। इस हमले में चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। डोनेट्स्क क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख पावलो किरिलेंको के अनुसार, मिसाइल हमला लगभग मंगलवार शाम 7:30 बजे (स्थानीय समय) किया गया। उन्होंने कहा कि हम हमले में घायलों और संभवतः मृतकों की सही संख्या का पता लगा रहे हैं। जिस रेस्तरां पर किया गया वो शहर के केंद्र में स्थित है और वहां भारी भीड़ जमा होती है।
अमेरिकी रक्षा विभाग ने यूक्रेन की महत्वपूर्ण सुरक्षा और रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक के अतिरिक्त सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की है। सुरक्षा पैकेज में रूस के साथ चल रहे संघर्ष में यूक्रेन के जवाबी आक्रामक अभियानों में सहायता करने और अपनी हवाई सुरक्षा को मजबूत करने की महत्वपूर्ण क्षमताएं शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग ने मंगलवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, रक्षा विभाग (डीओडी) ने यूक्रेन की महत्वपूर्ण सुरक्षा