जयपुर। राजस्थान चुनाव के लिए काफी कम समय बचा हुआ है। कांग्रेस लगातार पुन: सत्ता बनाने के प्रयास में लगी हुई है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आज टोंक विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। सचिन पायलट और सारा पायलट के बीच तलाक हो चुका है। इस चुनावी हलफनामे की सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि सचिन पायलट ने खुद को तलाकशुदा बताया है। बता दें कि सचिन पायलट ने जनवरी 2004 में सारा पायलट से शादी की। सारा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। हालांकि, सचिन पायसट के स्टाफ ने खबरों पर अनभिज्ञता जाहिर की है। पायलट के स्टाफ का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसा नहीं है।
सचिन पायलट और सारा के बीच तलाक होने की जानकारी पहली बार सार्वजनिक हुई है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि तलाक कब हुआ? सचिन पायलट के दोनों बच्चे उनके पास हैं। पायलट ने एफिडेविट में डिपेंडेंट के तौर पर दोनों बच्चों के नाम लिखे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दिए एफिडेविट में सचिन पायलट ने पत्नी के नाम के कॉलम में सारा पायलट का नाम लिखा था। इस बार पत्नी के नाम के कॉलम में ‘तलाकशुदा’ लिखा है। तलाकशुदा हैं सचिन पायलटफारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं सारायहां आपको यह भी बता दें कि सचिन पायलट की शादी जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा पायलट से हुई थी। सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बहन हैं।
सचिन और सारा के दो बेटे हैं। जिनका नाम आरन और विहान है। हालांकि सचिन पायलट ने अपने हलफनामे में उन दोनों को खुद पर आश्रित बताया है। गौरतलब है कि जनवरी 2004 में सचिन और सारा की शादी हुई थी। इस शादी में बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया था।19 साल पहले हुई थी शादीसचिन और सारा ने जनवरी 2004 में शादी की थी। अब्दुल्ला परिवार ने शादी को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।
महज 26 साल की उम्र में दौसा से पहला लोकसभा चुनाव लड़कर बड़े अंतर से जीतकर सबसे युवा सांसद बने। इसके कुछ समय बाद अब्दुल्ला परिवार ने भी नाराजगी भुलाकर सचिन पायलट को अपने दामाद के रूप में स्वीकार कर लिया।
