डूंगरपुरः Aunt cut her niece’s neck राजस्थान के डूंगरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सोलह साल की एक लड़की ने अपनी सात साल की भतीजी की तलवार से गर्दन काट दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, अमावस्या से हरियाली तीज तक दशा माता व्रत का पर्व मनाया जा रहा था। देर रात नाबालिग में माता का असर आने का दावा किया गया। बाल खोलकर घूम रही लड़की हाथ में तलवार लेकर उत्पात करने लगी। इसी दौरान उन्होंने सात साल की भतीजी पर हमला कर दिया। घटना डूंगरपुर जिले के चितरी थाना के झिंझवा फला गांव में सोमवार तड़के तीन बजे की है।
थाना प्रभारी गोविंद सिंह का कहना है कि जब वह मौके पर पहुंचे, तब घर के बाहर सात साल की बच्ची की लाश पड़ी थी। घरवालों के बताने पर लड़की को डिटेन कर लिया है। बांसवाड़ा से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। नाबालिग की काउंसिलिंग के लिए विशेषज्ञ की सेवाएं ली गईं।
थाना प्रभारी ने बताया कि घर में अमावस्या से हरियाली तीज तक दशा माता व्रत का पर्व मनाया जा रहा था। घर में दशा माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिसमें नाबालिग लड़की के साथ ही उसके ताऊ का परिवार शामिल हुआ था। देर रात नाबालिग में माता का असर आने का दावा किया गया। बाल खोलकर घूम रही लड़की हाथ में तलवार लेकर उत्पात करने लगी। वह कह रही थी- मैं सबको मार डालूंगी। उससे डरकर परिवार के लोग तो घर से भाग गए, किन्तु सात साल की उसकी भतीजी कमरे में सो रही थी। सात साल भतीजी को वह घसीटते हुए घर के दूसरे हिस्से में ले गई और तलवार से ताबड़तोड़ वार कर गर्दन धड़ से अलग कर दी। परिवार के लोगों ने बमुश्किल लड़की पर काबू पाया और पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया।