
दोरनापाल : सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है बचपन का प्यार गाना गाकर इंटरनेट पर फेमस हो चुके वायरल बॉय सहदेव दिर्दो के साथ मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया ? दरअसल सुकमा का यह सिलेब्रिटी बॉय एक सड़क हादसे में घायल हो गया है सहदेव दर्दो को घायल अवस्था में जिला अस्पताल सुकमा पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है कलेक्टर विनीत नंदनवार, और एसपी सुनील शर्मा, पहुंचे जिला अस्पताल डॉक्टर से की उचित इलाज निर्देश दिए गए दोनों अफसर ने डॉक्टरों से चर्चा की वहीं एसपी के निर्देश पर एएसपी,ओम चंदेले ,जगदलपुर में न्यूरोलाजिस्ट से चर्चा के बाद सहदेव को जगदलपुर रिफर किया गया सिर पर गंभीर चोटें आई डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं मंत्री कवासी लखमा ने फोन किया इधर कोन्टा विधायक और प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जैसे ही संडक हादसे की जानकारी मिली उन्होंने फौरन सुकमा फोन कर सहदेव दिर्दो का हालचाल जाना और सहदेव को बेहतर इलाज के लिए तत्काल रिफर करने डॉक्टर को निर्देशित किया ताजा अपडेट के मुताबिक सहदेव दिर्दो को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।