नई दिल्ली:- उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में रौनक बढ़ाते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में भाईजान सलमान खान जामनगर पहुंच भी गए हैं।सोशल मीडिया पर सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।
सलमान खान का पहला वीडियो मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट कलीना से सामने आया। इसके कुछ घंटे बाद भाईजान जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आए। भाईजान एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखाई दिए।
सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स पहने कूल लगे। सलमान खान इससे पहले अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी शामिल हुए थे और स्टेज पर डांस भी किया था। उनके साथ शाह रुख खान और आमिर खान ने भी मिलकर परफॉर्म किया था। तीनों खान को एक साथ एक मंच देखना फैंस के लिए अद्भुत नजारा था।
सलमान खान के अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में जाह्नवी कपूर भी अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शामिल होंगी। सभी सितारे बुधवार तक गुजरात पहुंच जाएंगे। 10 अप्रैल को अनंत अंबानी अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे।
मार्च में अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट का ग्रैंड प्री- वेडिंग फंक्शन हुआ था। तीन दिनों तक चले इस सेलिब्रेशन में पूरा बॉलीवुड में पहुंचा था। यहां तक कि हॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए थे।
 
		