Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नमक से किडनी को भी गंभीर खतरा, ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ ही हो सकता है ऐसा खतरनाक बिमारी…
    News

    नमक से किडनी को भी गंभीर खतरा, ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ ही हो सकता है ऐसा खतरनाक बिमारी…

    By Tv 36 HindustanSeptember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो चला है. वहीँ शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है, हालांकि इसमें क्या खाना चाहिए इससे जरूरी यह जानना है कि आपको किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

    जिन चीजों को शरीर के लिए सबसे हानिकारक पाया गया है उनमें नमक-चीनी को प्रमुख रखा गया है। अधिक नमक वाली चीजों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का प्रमुख कारण माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि ये शरीर के लिए और भी कई प्रकार से हानिकारक दुष्प्रभावों वाला हो सकता है?

    अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन न सिर्फ आपमें ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाने वाला हो सकता है, साथ ही इसका किडनी की सेहत पर भी गंभीर असर देखा गया है। समय के साथ यह आपमें किडनी डैमेज के खतरे को भी बढ़ाने वाला हो सकता है।
    आइए जानते हैं कि नमक का ज्यादा सेवन किस प्रकार से सेहत के लिए हानिकारक है और किडनी को किन चीजों से सबसे ज्यादा खतरा होता है?

    ज्यादा नमक किडनी के लिए हानिकारक:
    शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि अधिक सोडियम से सिर्फ ब्लड प्रेशर ही नहीं बढ़ता है, ये शरीर को कई और भी प्रकार से क्षति पहुंचाने वाली हो सकती है। किडनी की सेहत पर भी इसके दुष्प्रभाव देखे गए हैं। आहार में नमक की अधिकता के कारण शरीर में सोडियम का संतुलन बाधित हो सकता है, यह स्थिति किडनी के लिए समस्याओं का कारण बन सकती है।

    जब किडनी का कार्य प्रभावित होने लगता है तो शरीर से पानी निकलना भी कम हो जाता है जिसके कारण रक्तचाप बढ़ने का भी खतरा हो सकता है, यह किडनी की बीमारियों के प्रमुख कारण में से एक है। आइए जानते हैं कि किडनी को और किन चीजों से क्षति पहुंच सकता है?

    ज्यादा प्रोटीन भी हानिकारक : स्वस्थ आहार के लिए प्रोटीन सबसे आवश्यक तत्वों में से एक है, लेकिन अगर आप अपने आहार में अधिक लाभ के लिए ज्यादा मात्रा में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करते हैं तो इससे आपकी किडनी के लिए समस्या बढ़ने का जोखिम हो सकता है। आहार में प्रोटीन की अधिकता इंट्राग्लोमेरुलर हाइपरटेंशन का कारण बन सकती है, जिसके परिणामस्वरूप किडनी के लिए समस्याएं बढ़ने लग जाती हैं। आहार में प्रोटीन की मात्रा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है।

    धूम्रपान भी नुकसानदायक:
    धूम्रपान को पूरे शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है, इससे न सिर्फ फेफड़ों की बीमारी बढ़ने का जोखिम रहता है साथ ही किडनी की सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर देखा गया है। धूम्रपान के कारण उच्च रक्तचाप और टाइप-2 डायबिटीज दोनों के बढ़ने का जोखिम रहता है, ये दोनों किडनी रोगों का प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा धूम्रपान की स्थिति किडनी में रक्त के प्रवाह को भी धीमा कर देती जिसके कारण भी किडनी की सेहत प्रभावित हो सकती है।

    दर्द की दवाई:
    अगर आप अक्सर दर्द की दवाई खाते रहते हैं, छोटी-छोटी समस्या होने पर ओवर-द-काउंटर दर्द की दवाएं लेते हैं तो इसका भी किडनी की सेहत पर दुष्प्रभाव हो सकता है। दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन किडनी के कार्यों को प्रभावित करने वाली हो सकती है, यही कारण है बिना किसी डॉक्टरी सलाह के दवाओं का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

    Post Views: 0

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi news Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिलासपुर जिले के जुनियर और सिनियर जज लेवल के साथ अफसरों का हुआ तबादला…
    Next Article किसान के हित में आज बड़े फैसले मंत्रिमंडलीय उप समिति का हुआ बैठक…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?