थाना सोहागपुर में आशीष कुशवाहा निवासी गढ़ी सोहागपुर ने रिपोर्ट किया था उसकी जमीन पर लगे चंदन के पेड़ को अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी कर लिया है। इस मामले में सोहागपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक बताया कि संबंधित थाना प्रभारियों को लगातार हो रही चंदन के पेड़ो की चोरियों के आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए जा रहे थे। इस दौरान थाना प्रभारी सिंहपुर ने बोलेरो वाहन में चंदन की तस्करी कर रहे आरोपित विशाल सिंह पुत्र स्व. संजय सिंह 35 साल निवासी भरौली थाना मदनपुर जिला देवड़िया उप्र, उमाशंकर साहू पुत्र दीनानाथ साहू 48 साल निवासी नौतन बाजार थाना नौतन जिला सिवान बिहार और अर्जुन बारी पुत्र शंभु बारी निवासी जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 63 किलो चंदन की लकड़ी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो को जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई सिंह थाना प्रभारी सिंहपुर ओमेश्वर ठाकरे एवं सोहागपुर पुलिस ने संयुक्त रुप से किया है। एसपी ने बताया कि आरोपित यहां आम आदमी बनकर आते थे और लकड़ी चोरी कर वाहनों में भर कर ले जाते थे।