
‘केजीएफ चैप्टर 2’ की चर्चा इस वक्त और इस फिल्म में हीरो के साथ साथ विलेन की भी बात हो रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त की जो कि दमदार रोल निभा रहे हैं। ‘केजीएफ 2’ में संजय दत्त अधीरा का किरदार निभा रहे हैं, उग्र अधीरा के रूप में उनके पहले लुक ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया। दत्त खुद फिल्म के प्रचार अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन इस
वक्त उन्होने बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर सवाल खड़े किए हैं
और अपनी राय दी है। उनका कहना था कि फिल्में इस वक्त शोले और जंजीर जैसी बननी चाहिए। दरअसल इस दौरान संजय दत्त मीडिया से बात कर रहे थे और फिल्मों को बदलते चुनाव को लेकर बोल रहे थे। संजय ने जवाब दिया कि बदलते रुझान के बावजूद बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने वाले हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।
उनके मुताबिक एक्शन स्टंट और वीरता से भरी फिल्में कभी रूढ़िबद्ध नहीं होंगी। इसी दौरान उनका कहना था कि, बॉलीवुड को अपनी जड़ों की ओर वापस जाना चाहिए और ‘वास्तव: द रियलिटी’ और ‘खल नायक’ जैसी अपनी फिल्मों के साथ-साथ ‘शोले’ और ‘जंजीर’ जैसे व्यावसायिक पॉटबॉयलर से प्रेरणा लेनी चाहिए।