Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गोलियों के बीच सपना चौधरी के ठुमके…. बाहुबली के घर नाचीं सपना चौधरी…. बारिश में भीगते हुए किया डांस…
    बिहार

    गोलियों के बीच सपना चौधरी के ठुमके…. बाहुबली के घर नाचीं सपना चौधरी…. बारिश में भीगते हुए किया डांस…

    By Tv 36 HindustanMay 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रोहतास: बिहार के रोहतास में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो बुधवार की रात का बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो काराकाट में पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडे की शादी के सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम का है. जहां सपना चौधरी भी आईं थीं. इस कार्यक्रम में जब सपना चौधरी ‘तेरी आख्या का यो काजल’ गाने पर डांस कर रही थीं, उस दौरान मंच से नीचे सुनील पांडे के उत्साही समर्थक और कार्यकर्ता हर्ष फायरिंग करने लगे. बता दें कि तरारी के पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडे अपने पैतृक गांव में शादी का वर्षगांठ मना रहे थे. इस दौरान उनके पोते का नामकरण भी किया गया. हर्ष फायरिंग का जो वीडियो वायरल हो रहा है आजतक उसकी पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन यह काराकाट में नावाडीह के उसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है. बिहार में शादी या अन्य किसी मौके पर आम लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने पर पुलिस-प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई करती है

    . बीते दिनों अमझोर के अलावे कई क्षेत्रों में शादी में हर्ष फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अकबरुद्दीन ओवैसी ने चढ़ाए फूल, बीजेपी हुई हमलावर अब ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्या रोहतास की पुलिस बाहुबली विधायक के यहां आयोजित कार्यक्रम में हुए हर्ष फायरिंग पर कार्रवाई करेगी ? वहीं वायरल वीडियो को लेकर काराकाट के थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की घटना से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि जब तक सेलिब्रिटी सपना चौधरी का कार्यक्रम चल रहा था, काराकाट की पुलिस वहां मौजूद थी, सपना चौधरी के जाने के बाद अगर फायरिंग हुई होगी, तो इसकी सूचना उन्हें नहीं है. वीडियो वायरल हालांकि वायरल वीडियो में सपना चौधरी के स्टेज पर डांस करते समय ही मंच पर नीचे फायरिंग हो रही है जो नजर भी आ रहा है.

    क्या पुलिस की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग होती रही और काराकाट की पुलिस सब कुछ देखती रही? इस पर जब हमने पुलिस से बात करनी चाही तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराज्य मंत्री रेणुका सिंह की माता का निधन
    Next Article राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निरीक्षण राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?