
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सारा अली खान कभी नमस्ते दर्शकों के जरिए फैंस को हंसाने का काम करती हैं, तो कभी खूबसूरत सनराइज, सनसेट पोस्ट के जरिए फैंस को सुकून देती हैं। तो कभी वो घर बैठे अपने सभी फैंस को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाती हैं,
तो कभी अपनी हॉट अदाओं के जरिए फैंस को घायल कर जाती हैं। सारा के फोटोज भी तेजी से वायरल होते हैं, जिन पर फैन्स खूब प्यार लुटाते हैं। ऐसे में एक बार फिर सारा ने कुछ सिजलिंग फोटोज शेयर की हैं। बिकिनी में सारा अली खान एक बार फिर से कहर ढाती दिख रही हैं। सारा के इन फोटोज को भी फैन्स पसंद कर रहे हैं।
सारा के बिकिनी फोटोज-
सारा अली खान ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान मल्टीकलर स्ट्राइप्ड बिकिनी पहने दिख रही हैं। तस्वीरों में एक ओर जहां सारा हमेशा की तरह काफी क्यूट दिख रही हैं
तो दूसरी ओर काफी ग्लैमरस भी दिख रही हैं। सारा ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- सूरज, समंदर और रेत।