Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » साय कैबिनेट के फैसले: गरीबों को मिलेगा चना, नवा रायपुर बनेगा आईटी हब, रियायती दर पर सरकार देगी जमीन
    RAIPUR

    साय कैबिनेट के फैसले: गरीबों को मिलेगा चना, नवा रायपुर बनेगा आईटी हब, रियायती दर पर सरकार देगी जमीन

    By Tv 36 HindustanAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अनुसूचित क्षेत्र में रहने वाले गरीब और माडा क्षेत्र में जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने चना देने का फैसला किया है.ये निर्णय सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट मीटिंग में लिया गया. इसके अलावा प्रदेश के विकास के लिए कई फैसले भी साय सरकार ने लिए हैं. ये फैसले सीधे तौर पर आम जनता, विशेषकर गरीब परिवारों और प्रदेश में आईटी सेक्टर के भविष्य से जुड़े हुए हैं.

    अनुसूचित क्षेत्र और माडा पॉकेट के परिवारों को राहत : मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हर महीने 2 किलो चना उपलब्ध कराया जाएगा.ये चना नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से खरीदेगा. इसकी खरीदी पर केवल 0.25 प्रतिशत या इससे कम ट्रांजेक्शन/सर्विस चार्ज लिया जाएगा.

    दिसंबर 2025 तक कोटे का चना देने के निर्देश : इसके साथ ही कैबिनेट ने ये भी तय किया कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें पात्रतानुसार दिसंबर 2025 तक पूरा चना उपलब्ध करा दिया जाएगा.यह फैसला न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा बल्कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा को भी मजबूत करेगा.

    छत्तीसगढ़ में माडा और अनुसूचित क्षेत्र : छत्तीसगढ़ में माडा क्षेत्रों में बलौदा बाज़ार, नचनिया, कवर्धा, और गौरेला जैसे क्षेत्र शामिल हैं. वहीं अनुसूचित क्षेत्र की बात करें तो इसमें बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के जिले आते हैं.इसमें कुल जिलों की संख्या 16 है.

    बस्तर संभाग

    कांकेर
    कोंडागांव
    बस्तर
    सुकमा
    दंतेवाड़ा
    नारायणपुर
    बीजापुर

    सरगुजा संभाग

    कोरबा
    जशपुर
    कोरिया
    सूरजपुर
    बलरामपुर
    अन्य जिले

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

    मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर

    नवा रायपुर में आईटी इंडस्ट्री को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन : बैठक में लिया गया दूसरा बड़ा फैसला नवा रायपुर में आईटी,आईआईटीएस उद्योग को बढ़ावा देने से जुड़ा है. इसके लिए सरकार ने 90 एकड़ भूमि को रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है.इस कदम से प्रदेश में आईटी कंपनियों के निवेश को बढ़ावा मिलेगा, निजी क्षेत्र की भागीदारी मजबूत होगी और हजारों रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

    Post Views: 965

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसाय सरकार ने 2 फीसदी बढ़ाया राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, केंद्र के बराबर मिलेगा 55 फीसदी
    Next Article सावधान इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, सूतक और ग्रहण काल की पूरी जानकारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    टॉप नक्सली लीडर पापाराव ने तोड़ी चुप्पी, बताई नक्सल संगठन के अंदरूनी हालात की कहानी…

    April 4, 2026

    इस मूलांक वालों की किस्मत सोने की कलम से लिखी होती हैं , धन-वैभव खुद चलकर आता है इनके द्वार…

    April 4, 2026

    पेपर लीक के बाद हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल…

    April 4, 2026

    अब एलपीजी के नए कनेक्शन पर लगी रोक, कंपनियों के पोर्टल पर बंद हुई प्रक्रिया…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • टॉप नक्सली लीडर पापाराव ने तोड़ी चुप्पी, बताई नक्सल संगठन के अंदरूनी हालात की कहानी…
    • इस मूलांक वालों की किस्मत सोने की कलम से लिखी होती हैं , धन-वैभव खुद चलकर आता है इनके द्वार…
    • पेपर लीक के बाद हिंदी का एग्जाम कैंसिल, अब दोबारा होगी परीक्षा ढाई लाख विद्यार्थी होंगे शामिल…
    • अब एलपीजी के नए कनेक्शन पर लगी रोक, कंपनियों के पोर्टल पर बंद हुई प्रक्रिया…
    • अब गैस स‍िलेंडर भूल जाइए, सरकार का प्‍लान-B बदल देगा घर की रसोई, सालों-साल हुई जंग तो भी टेंशन नहीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?