Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एसबीआई के अध्यक्ष ने बनाया नया प्लान, डिपॉजिटर को आकर्षित करने के लिए जाने क्या किया…
    News

    एसबीआई के अध्यक्ष ने बनाया नया प्लान, डिपॉजिटर को आकर्षित करने के लिए जाने क्या किया…

    By Tv 36 HindustanSeptember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मौजूदा समय में देश के बैंकों में घटते डिपॉजिट्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है. कम होते बैंक डिपॉजिट्स का प्रमुख कारण म्यूचुअल फंड्स को माना जा रहा है. जिसकी वजह से देश के बड़े सरकारी बैंकों के खजानों में उतना पैसा नहीं आ पा रहा है जितना जरूरी है. खास बात तो ये है कि डिपॉजिट्स के मुकाबले में डेट की डिमांड ज्यादा देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से चिंता और भी ज्यादा गहरा गई है.

    यही कारण है कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने ऐसा प्लान बनाया है, जिससे बैंक के डिपॉजिट्स में इजाफा हो सके. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एसबीआई के नए चेयरमैन ने किस प्लानिंग का खुलासा किया है?एसबीआई कुछ नया प्लान कर रहा हैदेश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा है कि डिपॉजिटर्स को आकर्षित करने के लिए बैंक रिकरिंग डिपॉजिट्स और एसआईपी के ज्वाइंट प्रोडक्ट सहित इनोवेटिव प्रोडक्ट लाने पर विचार कर रहा है.

    उन्होंने कहा कि इकोनॉमी की प्रगति के साथ, ग्राहक वित्तीय रूप से अधिक जागरूक और मांग करने वाले बन रहे हैं, और उन्होंने नवीन निवेश साधनों की तलाश शुरू कर दी है. शेट्टी ने कहा कि आज ग्राहक मूल्य प्रस्ताव पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि वित्तीय साक्षरता बढ़ रही है और परिसंपत्ति आवंटन की अवधारणा को अधिक महत्व मिलेगा.लेकर आएंगे नए प्रोडक्ट्सउन्होंने कहा कि जाहिर है, कोई भी व्यक्ति जोखिम वाली परिसंपत्ति में अपना सब कुछ नहीं लगाना चाहता…बैंकिंग उत्पाद हमेशा इसका हिस्सा रहेंगे. इसलिए, हम ऐसे उत्पाद लाने की कोशिश कर रहे हैं जो उन्हें आकर्षित करें. एसबीआई चेयरमैन ने कहा कि हम कुछ पारंपरिक उत्पादों जैसे रिकरिंग डिपॉजिट, जो वास्तव में एक पारंपरिक एसआईपी है, में नवीनता लाने का प्रयास कर रहे हैं…

    हो सकता है, हम सावधि जमा/आवर्ती जमा और एसआईपी दोनों को मिलाकर एक ज्वाइंट प्रोडक्ट दे सकें जो डिजिटल रूप से सुलभ हो सके

    एसबीआई के पास सबसे ज्यादा फिजिकल ब्रांचउन्होंने कहा कि बैंक नई पीढ़ी के बीच डिपॉजिट प्रोडकट्स को लोकप्रिय बनाने के लिए इन नवाचारों पर विचार कर रहा है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बैंक ने जमा जुटाने के लिए बड़े पैमाने पर एक पहुंच कार्यक्रम शुरू किया है.

    शेट्टी ने कहा कि जैसा कि मैंने कहा, हमारे लिए जमा जुटाना एक फ्रेंचाइजी का काम है. हमारे पास देशभर में सबसे ज़्यादा संख्या में फिजिकल ब्रांच हैं. हम पहुंच कार्यक्रम शुरू करके अपनी विशाल भौतिक पहुंच का लाभ उठा रहे हैं, जहां ग्राहकों से संपर्क किया जाता है. आज, एसबीआई की ओर से हर उपभोक्ता तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, चाहे वे मौजूदा ग्राहक हों या नए ग्राहक.

    Post Views: 1,265

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगुस्से में नहीं कर पाता इंसान सही गलत का फैसला, होता है खुद का नुकसान, इस तरह करें कंट्रोल…
    Next Article नवरात्रि में 9 दिन व्रत के दौरान रखें इन बातों का ध्यान,रहेंगे फिट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लिव इन रिलेशनशिप हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े…

    March 29, 2026

    ना’ मतलब ‘ना’ अब पायलट पर मनमर्जी नहीं चला सकते VVIP, DGCA ने जारी की ये नई गाइडलाइन…

    March 29, 2026

    न सड़कें, न कार फिर भी सबसे खुशहाल ये शहर यहां हॉर्न नहीं, सुनाई देती है सिर्फ प्रकृति की आवाज…

    March 29, 2026

    मौसम रहेगा सामान्य या अचानक बदलेगा मिजाज जानिए अगले 3 दिनों का ये होगा हाल…

    March 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लिव इन रिलेशनशिप हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े…
    • ना’ मतलब ‘ना’ अब पायलट पर मनमर्जी नहीं चला सकते VVIP, DGCA ने जारी की ये नई गाइडलाइन…
    • न सड़कें, न कार फिर भी सबसे खुशहाल ये शहर यहां हॉर्न नहीं, सुनाई देती है सिर्फ प्रकृति की आवाज…
    • मौसम रहेगा सामान्य या अचानक बदलेगा मिजाज जानिए अगले 3 दिनों का ये होगा हाल…
    • आज का राशिफल आज किस्मत देगी साथ या देगी परीक्षा जानिए सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?