
बंगरा (झाँसी) – सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत नवीन सत्र 2022-23 में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी एवं शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी के निर्देशानुसार दिनांक 4 अप्रैल 2022 से स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया गया एवं दिनांक 5 अप्रैल 2022 से समस्त विकास खंडों/मजरों के प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु वर्ष 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने हेतु शासन स्तर से स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में आज विकासखंड बंगरा में खंड विकास अधिकारी श्री मति नफीस अंसारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक संसाधन केंद्र बंगरा पर स्कूल चलो अभियान रैली का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।स्कूल चलो अभियान रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंगरा, प्राथमिक विद्यालय कन्या बंगरा, प्राथमिक विद्यालय मुकरयाना बंगरा, प्राथमिक विद्यालय बंगरा के बच्चों द्वारा रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।
स्कूल चलो अभियान रैली में ब्लॉक संसाधन केंद्र बंगरा पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरीश कुमार घोष ए आर पी श्री देवी प्रसाद, विवेक तिवारी, देवेंद्र कुमार, किरण लता, बृजेश बाबूजी, वीरेंद्र प्रजापति, अनुराग यादव, ज्योति शिवहरे, दीप्ति यादव, मंजना यादव, रेखा, लिली अलका, अशरफ खान, संतराम, शांति घोष, रश्मि, कीर्ति शुक्ला, आरती कुशवाहा, सूर्या गुप्ता, सीमा घोष, अरुणा दांगी, सुशील कुमार साहू, महिपाल सिंह, संजीव कुमार, प्रजेश पटेरिया, जितेंद्र, अजय, कमलेश, आनंद, चंदेश्वर प्रताप नारायण, ज्योति साहू, अमित कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।झाँसी से ब्यूरो रिपोर्ट सतेन्द्र कुमार झाँसी