
सतना/पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा द ब्लूम्स एकेडमी प्रोत्साहन सम्मान आयोजित 10वीं 11वीं के सभी संकाय विद्यार्थियों का किया गया सम्मान इस अवसर पर मनीषा सिंह द्वारा न्यास की गतिविधियों की जानकारी दी गई जानकारी में मुख्यता 29 और 30 जुलाई को होने वाले *मेदांता दी मेडिसिटी गुरुग्राम* द्वारा 24 वॉ मल्टी स्पेशलिस्ट हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया जाएगा कैंप में 12 डॉक्टरों की टीम कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट,गायनेकोलॉजिस्ट,ऑंकोलॉजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी रेस्पिरेट्री ऑर्थोपेडिक्स जैसे चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे,विशेष मेडिकल सुविधाओं से युक्त चलित चिकित्सालय बस में बीपी, शुगर,ईसीजी,चेस्ट एक्स रे, एच.बी. ए,1सी,बॉडी फैट एनालिसिस टेस्ट, बोन मिनिरल डेंसिटी टेस्ट,पी.एफ.टी टेस्ट आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी यह कैंप 29 और 30 जुलाई को दिन समय प्रातः9:00 से 4:00 बजे तक रहेगा

कैम सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर सतना में होना सुनिश्चित हुआ है सभी को बच्चों को पत्रक में वेबसाइट मैं जाकर पंजीयन कराना अनिवार्य है पंजीयन शुल्क ₹100 है सभी सतनावासी इस कैंप का पूरा लाभ उठाएं अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी दें और और बताया गया पर्यावरण का महत्व*अपना सपना हरा-भरा सतना* के संदर्भ में भी जानकारी दी उन्होंने बताया कि जैसे की आप सभी बच्चों ने ह्यूमन एंबुलेंस,एनिमल एंबुलेंस देखी होगी उसी तरह न्यास द्वारा सतना को ग्रीन एंबुलेंस की सौगात मिली,जिसमें पेड़ों की देखभाल करने के लिए खाद पानी आदि सुविधाओं से युक्त ग्रीन एंबुलेंस सतना शहर का भ्रमण करती है और लोगों को पेड़ लगाने और उसको पालने की प्रेरणा दे रही है आप सभी बच्चे अपने जन्म दिवस माता-पिता की सालगिरह अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि पर पेड़ लगाने का संकल्प लें इसी के साथ साथ तीन सितंबर को होने वाले
सतना हाफ मैराथन की भी जानकारी दी गई जिसका पंजीयन अगस्त के महीने से शुरू हो जाएगा और सभी बच्चों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया ब्लूम्स अकैडमी डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा के बारे में कहते हुए कहा कि वे अपनी कर्मभूमि से दिल से जुड़े हुए हैं और अनेक स्थानों पर सेवा न्यास के कार्य कर रहे हैं उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सब को भी छोटे-छोटे सेवा भाव के कार्य करने चाहिए मंच के माध्यम से मधु अग्रवाल ने डॉक्टर राकेश मिश्रा का धन्यवाद ज्ञापित कियइनकी रही उपस्थित -स्कूल के डायरेक्टर संजय अग्रवाल,मधु अग्रवाल, प्रिंसिपल शोभा रेड्डी,राजीव व्यास,मनीषा सिंह,रवि शंकर द्विवेदी,शीलम सैनी,मधु बाल्मीकि सहित समस्त अध्यापक गण।

पुरस्कृत किए गए बच्चों के नाम
दसवीं ईशा तिवारी
उदित नारायण त्रिपाठी
विदुषी सिंह
11वीं बायोलॉजी आशिम बी
शौर्य चतुर्वेदी
श्रेया पांडे
मैथ संकाय
आकाश सिंह
आदित्य सिंह
अभिनय प्रताप सिंह
कॉमर्स संकाय अखिल कुशवाहा
मानस उरमालिया
देवांग सिंह बघेल
