Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से स्कूली विद्यार्थी संयंत्र एवं खदानों का कर रहे अवलोकन
    RAIPUR

    शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से स्कूली विद्यार्थी संयंत्र एवं खदानों का कर रहे अवलोकन

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा : विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि तथा देश के विकास में योगदान को बढ़ावा देने जिले में संचालित हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र/छात्राओं को विभिन्न पावर प्लांटों के संयंत्रों व कोल माइंस का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय हाईस्कूल पोलमी सहित अन्य विद्यालयों के 10-10 विद्यार्थियों को एसईसीएल सराईपाली खदान एवं हाईटेक नर्सरी का भ्रमण कराया गया।

    डीईओ पाली के निर्देशन में ग्राम परसदा से श्रीमती एस. सोम, पोलमी से जे. के. सागर, श्रीमती शिवकुमारी, पोड़ी से श्री मेश्राम द्वारा श हर्षल श्रीवास डिप्टी मैनेजर, सुरेंद्र सिंह चौहान, सब-एरिया मैनेजर की उपस्थिति में खदान का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को खदान से कोयला उत्खनन् और परिवहन के साथ ही आधुनिक तकनीकी मशीनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी तरह पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने नर्सरी का भ्रमण कराया गया।

    कलेक्टर अजीत वसंत के दिशा-निर्देशन में जिले के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है, जिससे बच्चे इंजीनियरिंग व विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को देख सीख सकें। प्रति दिवस 15 स्कूलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। शिक्षिका श्रीमती शिवकुमारी का कहना है कि इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। क्लासरूम से बाहर जाकर कार्यस्थल पर अवलोकन करके वे आधुनिक तकनीक का ज्ञान प्राप्त करेंगे। शिक्षा के प्रति उनकी अभिरूचि भी बढ़ेगी।

    शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से संयंत्रों तथा खदानों का अवलोकन करने के पश्चात विद्यार्थी एवं उनके पालक भी प्रसन्नता जाहिर करने के साथ ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। स्कूली छात्रों में शासकीय हाईस्कूल पोलमी, पोड़ी और परसदा के कक्षा 10वीं के शिव शंकर, वीर भद्र, कक्षा 9वीं की कुमारी महिमा, गरिमा, पद्मनी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने खदान का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें खदान में आकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।

    शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से उन्हें खदान से कोयला उत्खनन व परिवहन के सम्बंध में बारीकी से जानकारी प्राप्त हुई। साथ ही कोल उत्खनन का आधुनिक तकनीकों के विभिन्न पहलुओ को समझने का अनुभव मिला। उन्होंने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है। इस प्रकार की गतिविधि से बच्चों में नए ज्ञान प्राप्त करने के साथ ही नई नई तकनीकों की विशेषज्ञता के बारे में गहरा समझ प्रदान करता है। जिससे वे आगे चलकर तकीनीकी क्षेत्र में सफलता अर्जित करने में सहायक है।

    Post Views: 1,040

    chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news Korba Korba bilaspur Korba Breaking Raipur Today latest news Today news कोरबा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोने का भाव हुआ 74,000 पार, जानिए कब आएगी भाव में कमी…
    Next Article इन 4 लोगों को जरूर करना चाहिए छाछ का सेवन, होते है कई गजब के फायदे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…

    February 1, 2026

    मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…

    February 1, 2026

    दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…

    February 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएंबजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया…
    • मर्दानी 3ने रविवार को दिखाया दम, रानी मुखर्जी की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें ये केलक्शन…
    • दवाएं सस्ती, टैक्स नियम आसान भारत की ग्रोथ प्लानिंग का ब्लूप्रिंट, बजट 2026 में वित्त मंत्री के बड़े ऐलान..
    • केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम सीएम सायं…
    • चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा जानिए बजट को लेकर और क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?